Kia India 2028-29 तक दो नई SUVs ला सकती है। एक Seltos से छोटी 4.2 मीटर SUV होगी, जबकि दूसरी 7-सीटर मॉडल हो सकती है। जानिए संभावित कीमत, इंजन, फीचर्स और Tata Safari, Alcazar से मुकाबले की पूरी जानकारी।
भारतीय SUV बाजार में Kia India अपनी पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी आने वाले कुछ वर्षों में अपनी SUV लाइनअप का विस्तार कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia 2028-29 तक भारत में दो बिल्कुल नए SUV मॉडल लाने की योजना पर काम कर रही है। इनमें एक मॉडल Seltos से छोटा होगा, जबकि दूसरा उससे ऊपर के सेगमेंट में 7-सीटर SUV के तौर पर जगह बना सकता है।
दोनों मॉडल B और C सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किए जा सकते हैं और इनकी संभावित कीमत करीब 10 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, दोनों प्रोजेक्ट की स्थिति फिलहाल एक जैसी नहीं है। Seltos से छोटी मिडसाइज SUV को लेकर कंपनी का फैसला लगभग तय माना जा रहा है, जबकि बड़ी SUV को अभी अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
यह भी पढ़ें: जेल से चुनावी मैदान में उतरेगा अतीक अहमद का बेटा उमर? ओवैसी की पार्टी ने दिया बड़ा संकेत
Seltos से छोटी होगी नई Kia SUV
Kia की नई मिडसाइज SUV को Seltos के साथ ही बाजार में बेचा जा सकता है। इसकी लंबाई करीब 4.2 मीटर होने की उम्मीद है। कंपनी इस मॉडल को Seltos से थोड़ा नीचे पोजिशन कर सकती है, जिससे ग्राहकों के पास Kia की SUV रेंज में एक नया विकल्प जुड़ जाएगा। कंपनी इस रणनीति में एक ही सेगमेंट में अलग-अलग SUV रखने के Maruti Suzuki जैसे मॉडल से प्रेरणा ले सकती है।
Maruti Suzuki ने Grand Vitara और Victoris को अलग पहचान के साथ बाजार में उतारा है। Kia की नई SUV में पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी इसके इंजन और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Seltos के प्लेटफॉर्म और इंजन का हो सकता है इस्तेमाल
नई SUV को विकसित करने में Kia Seltos के मौजूदा प्लेटफॉर्म, इंजन और कुछ दूसरे कंपोनेंट्स का इस्तेमाल कर सकती है। इससे विकास लागत और उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, डिजाइन को Seltos से अलग रखने की कोशिश होगी, ताकि दोनों मॉडल की अपनी अलग पहचान बनी रहे। कीमत के मामले में भी नई SUV को Seltos से थोड़ा किफायती रखा जा सकता है।
लॉन्च होने पर इसका मुकाबला Maruti Suzuki Victoris और Hyundai की आगामी मिडसाइज SUV से होने की उम्मीद है। Hyundai भी इसी अवधि में एक नई SUV लाने की तैयारी कर रही है, जिसे ग्लोबल Bayon से प्रेरित किया जा सकता है।
Seltos के ऊपर आएगी 7-सीटर SUV
Kia की दूसरी SUV ज्यादा बड़ी और प्रीमियम हो सकती है। यह 7-सीटर SUV होगी और कंपनी की लाइनअप में Seltos से ऊपर जगह बना सकती है। इसका उद्देश्य Seltos और संभावित Sorento के बीच का स्पेस भरना हो सकता है।
इस SUV को करीब 30-35 लाख रुपये के संभावित प्राइस बैंड में रखा जा सकता है और यह उन ग्राहकों को टारगेट कर सकती है, जो ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फीचर्स वाली 7-सीटर SUV चाहते हैं। भारत में लॉन्च होने पर इसका सीधा मुकाबला Hyundai Alcazar, Tata Safari और MG Hector Plus जैसी SUVs से हो सकता है।
पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड का मिल सकता है विकल्प
Kia अपनी अलग-अलग पावरट्रेन वाली रणनीति को आगे बढ़ाते हुए इस बड़ी SUV में भी पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड विकल्प देने पर विचार कर सकती है। इससे कंपनी को अलग-अलग तरह के ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। हालांकि, यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि बड़ी 7-सीटर SUV को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इसलिए इसके डिजाइन, इंजन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी को फिलहाल संभावित जानकारी के तौर पर ही देखना चाहिए।
अगर दोनों प्रोजेक्ट तय योजना के मुताबिक भारत आते हैं, तो Kia की SUV रेंज Seltos के नीचे से लेकर प्रीमियम 7-सीटर सेगमेंट तक काफी ज्यादा मजबूत हो सकती है। खासकर 7-सीटर SUV की एंट्री से कंपनी को Tata Safari और Hyundai Alcazar जैसे मजबूत खिलाड़ियों के मुकाबले अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: हर माल 16 रुपये’ सुनते ही टूट पड़े लोग, कानपुर में लगा महाजाम; पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा