world-news

सोनीपत में निर्माणाधीन SCO से लाखों का सामान चोरी: छत पर काटी बिजली की तारें, खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस - Sonipat News

July 21, 2026

सोनीपत में निर्माणाधीन SCO से लाखों का सामान चोरी:छत पर काटी बिजली की तारें, खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस

सोनीपत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सोनीपत में निर्माणाधीन SCO के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। - Dainik Bhaskar

सोनीपत में निर्माणाधीन SCO के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ऋषिका काउंटी में निर्माणाधीन एससीओ से लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने रात के अंधेरे में निर्माणाधीन साइट की पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और स्टोर रूम का ताला तोड़कर वहां रखा बिजली का सामान, प्लंबिंग सामग्री और अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली।

इतना ही नहीं, चोर छत पर पहले से लगी बिजली की तारें भी काटकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये बताई है। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह साइट पर पहुंचने पर हुई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निर्माणाधीन SCO नंबर 3 से 6 को बनाया निशाना

शिकायतकर्ता समुंदर सिंह निवासी गढ़ी बख्तावरपुर, जिला सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ऋषिका काउंटी में उनके SCO नंबर 3, 4, 5 और 6 का निर्माण कार्य चल रहा है। 19 और 20 जुलाई की रात अज्ञात चोर साइट के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए और स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरों द्वारा कमरे के दरवाजे का तोड़ा गया लॉक व बाथरूम से चुराई गई टूंटियां।

चोरों द्वारा कमरे के दरवाजे का तोड़ा गया लॉक व बाथरूम से चुराई गई टूंटियां।

छत से बिजली की तारें काटकर भी ले गए

पीड़ित के अनुसार चोरों ने केवल स्टोर में रखा सामान ही नहीं चुराया, बल्कि इमारत में पहले से बिछाई गई बिजली की तारों को भी छत से काटकर अपने साथ ले गए। इसके अलावा स्टोर में रखा प्लंबिंग का सामान और अन्य निर्माण सामग्री भी चोरी कर ली गई।

8 से 10 लाख रुपए के नुकसान का दावा

शिकायत में बताया गया है कि चोरी हुई बिजली की तारों और केबल की कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपए है। वहीं बाथरूम की टोटियां, प्लंबिंग सामग्री और अन्य सामान की कीमत 1 से 2 लाख रुपए बताई गई है। कुल मिलाकर चोरी से लगभग 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

समुंदर सिंह ने आरोप लगाया कि ऋषिका काउंटी की सुरक्षा और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी के पास है। घटना के समय मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड संतोष और राकेश तैनात थे, लेकिन जिस निर्माणाधीन एससीओ में चोरी हुई वहां कोई सुरक्षा गार्ड नहीं लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि जब कंपनी अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई, तो उन्होंने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि संबंधित एससीओ क्षेत्र उनकी सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में नहीं आता।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए, अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी हुआ सामान बरामद कराया जाए। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग देने का भी भरोसा दिया है।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को समुंदर सिंह ने थाना बहालगढ़ पहुंचकर शिकायत दी। शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध बनता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद जांच अधिकारी शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन आज: सोनीपत से छिप-छिपाकर किसान नेता दिल्ली के लिए रवाना; बॉर्डर पर सख्ती

    सोनीपत से छिप-छिपाकर किसान नेता दिल्ली के लिए रवाना; बॉर्डर पर सख्ती|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिलेंगी नई सुविधाएं: जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, विधायक निखिल मदान ने एसएमडीए अधिकारियों संग दौरा कर दिए निर्देश

    जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, विधायक निखिल मदान ने एसएमडीए अधिकारियों संग दौरा कर दिए निर्देश|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में व्यापारी पर चाकू से हमला, कैश छीना: लाइट स्टैंड से वार कर एक आरोपी को दबोचा, पुलिस को सौंपा; दूसरे की तलाश जारी

    लाइट स्टैंड से वार कर एक आरोपी को दबोचा, पुलिस को सौंपा; दूसरे की तलाश जारी|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में किसानों ने रोहतक-पानीपत हाईवे जाम किया: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन, चढ़ूनी की गिरफ्तारी पर भड़के; बाद में रोड से हटे

    • कॉपी लिंक

    शेयर