Sawan Somwar Vrat Foods: आज से सावन सोमवार के व्रत रखे जा रहे हैं. इस सावन यदि आप उपवास रख रहे हैं तो हेल्दी और कुछ हल्का खाएं. व्रत-उपवास में साबुदाना खा सकते हैं. यह शुद्ध और पौष्टिक होता है. आइए आपको बताते हैं सावन के अवसर पर साबुदाने की खिचड़ी बनाने की रेसिपी.
Published byNamrata Mohanty
Sawan Somwar Vrat Foods: आज से सावन सोमवार के व्रत रखे जा रहे हैं. इस सावन यदि आप उपवास रख रहे हैं तो हेल्दी और कुछ हल्का खाएं. व्रत-उपवास में साबुदाना खा सकते हैं. यह शुद्ध और पौष्टिक होता है. आइए आपको बताते हैं सावन के अवसर पर साबुदाने की खिचड़ी बनाने की रेसिपी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/03/sawan-somwar-vrat-sabudana-khichdi-recipe-2026-08-03-10-38-14.jpg)
Sawan Somwar Vrat Sabudana Khichdi Recipe Photograph: (ai generated)
Sawan Somwar Vrat Foods: सावन के व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत पावन माने जाते हैं. खासतौर पर सावन के महीने में सोमवार के व्रत रखे जाते हैं. सोमवार का दिन महादेव को समर्पित होता है. सावन में इसकी खासयित और मान्यता कई गुना बढ़ जाती है. सावन सोमवार व्रत रखने वाले लोगों को फलाहारी करनी होती है. हालांकि, इस व्रत को रखने के कई नियम है- जैसे कि कोई सिर्फ इस व्रत पर फल या दूध का सेवन करता है, कोई मीठा खाता है तो कोई हल्का भोजन खाता है. ऐसे में जो लोग आज हल्का भोजन खाने वाले हैं, उन्हें कुछ हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाली चीज चुननी चाहिए. हम आपको एक ऐसी ही आसान रेसिपी बता रहे हैं जिसका स्वाद बहुत अच्छा होता है. साबुदाने की खिचड़ी हर व्रत में खाई जाने वाले खिचड़ी है. अगर आप साबुदाने की खिचड़ी बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको आसान रेसिपी बता रहे हैं.
व्रत वाली फलाहार साबुदाना खिचड़ी कैसे बनाएं? (How to make Sabudana Khichdi For Vrat)
सामग्रियों की लिस्ट
- साबुदाना- एक कप
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- करी पत्ते- 8 से 10 पत्ते
- अदरक- एक छोटा टुकड़ा बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1 से 2
- उबले हुए आलू- 2 मसले या क्यूब्स में कटे हुए
- मूंगफली- 2 चम्मच
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- धनिया और नींबू- गार्निशिंग के लिए
ये भी पढ़ें- Sawan Somvar Vrat Katha: सावन सोमवार व्रत के दिन जरूर पढें माता पार्वती और भोलेनाथ की यह व्रत कथा
साबुदाना खिचड़ी बनाने की विधि (Step by Step Sabudana Khichdi Recipe)
स्टेप.1- साबुदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े कटोरे में साबुदाना डालकर उसे भिगोने के लिए छोड़ना है. कटोरी चौड़ा लेंगे तो बेहतर होगा क्योंकि साबुदाना फूल जाते हैं और उन्हें स्पेस चाहिए होता है. आप चाहे तो साबुदाने को 2-3 बार पानी बदल बदलकर मसलके उसमें से स्टार्च भी निकाल सकते हैं. इसे निकालने से साबुदाने ज्यादा खिले-खिले दिखते हैं. अब 2-3 कप पानी में साबुदाना भिगोकर रख दें. तकरीबन 4 घंटे के लिए इन्हें भिगोकर छोड़ दें.
स्टेप.2- साबुदाना जब मुलायम हो जाएं तो उसका पानी छानकर अलग कर दें. अब एक कढ़ाही या फिर पैन लें. सबसे पहले इनमें मूंगफली डालें और हल्का भून लें. अब मूंगफली को एक अलग प्लेट में निकाल कर रख दें. अब पैन में देसी घी डालें और गर्म करें. इसमें जीरा और करी पत्ता डालकर पकाएं. अब बारीक कटी हुई अदरक डालें और कटी हरी मिर्च डालकर कुछ मिनटों तक भून लें.
स्टेप.3- अब पैन में कटे हुए उबले आलू डाल दें. दो-तीन मिनट तक चलाते हुए आलू को फ्राई करें. जब आलू हल्के ब्राउन हो जाएं तो उसमें भिगोई और छाने हुए साबुदाने डाल दें. अब आंच को धीमा कर दें. इसके बाद मूंगफली डालें, सेंधा नमक डालें और आप चाहे तो हल्की सी चीनी भी डाल सकते हैं.
स्टेप.4- इसके बाद गैस की आंच को बढ़ाएं और साबुदाने को पका लें, बीच-बीच में चलाते रहे ताकि साबुदाना चिपके न. अगर साबुदाना बहुत ज्यादा पकाया जाए तो कढ़ाही पर चिपकने लगते हैं. अंत में नींबू का रस मिलाएं और कटा हुआ धनिया डालकर साबुदाना खिचड़ी को परोसे. आपको इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा. साथ ही ये खिचड़ी शरीर की कमजोरी को भी दूर करेगा.
व्रत में साबुदाना खिचड़ी खाने के फायदे
साबुदाना खिचड़ी व्रत में खाई जाए तो ये हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है. यह हल्का और पौष्टिक भोजन माना जाता है. दरअसल, साबुदाने में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे हमारे शरीर के अंदर लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है. वहीं, मूंगफली और आलू, जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर होते हैं, जिससे पेट देर तक भरा हुआ रहता है. अगर आप इसे देसी घी में बनाते हैं तो इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात में होने वाली बीमारियों से खुद को बचाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे, बाबा रामदेव ने बताया तरीका