world-news

Sawan 2026 Vrat-Tyohar List: 30 जुलाई से शुरू होगा पवित्र सावन माह, जानें 4 सोमवार की तिथि, नाग पंचमी, रक्षाबंधन समेत सभी व्रत-त्योहार की सही डेट

July 22, 2026

Sawan 2026 Vrat-Tyohar List: इस साल सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से लग रहा है. श्रावण माह में सोमवार के अलावा भी कई पर्व और त्योहार पड़ने वाले हैं. आइए देखते हैं सावन के महीने में आने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट.

Published byNamrata Mohanty

Sawan 2026 Vrat-Tyohar List: इस साल सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से लग रहा है. श्रावण माह में सोमवार के अलावा भी कई पर्व और त्योहार पड़ने वाले हैं. आइए देखते हैं सावन के महीने में आने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट.

author-image

New Update

Sawan 2026 Vrat-Tyohar List

Sawan 2026 Vrat-Tyohar List Photograph: (Sawan 2026 Vrat-Tyohar List)

Sawan 2026 Vrat-Tyohar List: भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना हिंदू पंचांग का पांचवा महीना होता है. यह शिव जी का सबसे प्रिय महीना होता है. मान्यता है कि इस महीने में यदि कोई भक्त प्रेमपूर्वक शिवलिंग पर एक लोटा जल भी चढ़ा दें तो देवो के देव महादेव उससे प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी इच्छा पूर्ण कर देते हैं. इस वर्ष सावन का महीना 30 जुलाई 2026, गुरुवार के दिन से शुरू होने वाला है. इस महीने में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं और मंगला गौरी व्रत भी 4 होंगे. हालांकि, इन दोनों के अलावा भी सावन के महीने में कई व्रत और त्योहार आते हैं. आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं सावन माह के पवित्र त्योहारों व व्रत की पूरी लिस्ट.

सावन 2026 का व्रत कैलेंडर

  • 30 जुलाई 2026, गुरुवार- सावन प्रारंभ का पहला दिन और व्रत, सावन कृष्ण प्रतिपदा तिथि
  • 2 अगस्त 2026, रविवार- गजानन संकष्टी चतुर्थी या सावन संकष्टी
  • 3 अगस्त 2026, सोमवार- प्रथम सावन सोमवार व्रत
  • 4 अगस्त 2026, मंगलवार- पहला मंगला गौरी व्रत
  • 5 अगस्त 2026, बुधवार- सावन कालाष्टमी व्रत
  • 7 अगस्त 2026, शुक्रवार- मासिक कार्तिगाई
  • 8 अगस्त 2026, शनिवार- रोहिणी व्रत
  • 9 अगस्त 2026, रविवार- कामिका एकादशी
  • 10 अगस्त 2026, सोमवार- दूसरा सावन सोमवार व्रत और सोम प्रदोष व्रत
  • 11 अगस्त 2026,  मंगलवार- दूसरा मंगला गौरी व्रत और सावन शिवरात्रि व्रत
  • 12 अगस्त 2026, बुधवार- सावन अमावस्या, हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण
  • 13 अगस्त 2026, गुरुवार- सावन शुक्ल प्रतिपदा तिथि, श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ
  • 15 अगस्त 2026, शनिवार- हरियाली तीज
  • 16 अगस्त 2026, रविवार-  दूर्वा गणपति चतुर्थी और सावन विनायक चतुर्थी
  • 17 अगस्त 2026, सोमवार- तीसरा सावन सोमवार व्रत, नाग पंचमी, सिंह संक्रांति और स्कंद षष्ठी व्रत
  • 18 अगस्त 2026, मंगलवार- तीसरा मंगला गौरी व्रत और कल्कि जयंती
  • 19 अगस्त 2026, बुधवार- तुलसीदास जयंती
  • 20 अगस्त 2026, गुरुवार- सावन मासिक दुर्गाष्टमी
  • 23 अगस्त 2026, रविवार- श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 24 अगस्त 2026, सोमवार- चौथा व अंतिम सावन सोमवार व्रत और वैष्णव श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 25 अगस्त 2026, मंगलवार- चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत और भौम प्रदोष व्रत
  • 26 अगस्त 2026, बुधवार- ओणम
  • 27 अगस्त 2026, गुरुवार- हयग्रीव जयन्ती और श्रावण पूर्णिमा व्रत
  • 28 अगस्त 2026, शुक्रवार- श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, वरलक्ष्मी व्रत, चंद्र ग्रहण और सावन का समापन

ये भी पढ़ें- Explainer: कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानें पहली कांवड़ किसने उठाई थी, पढ़ें पौराणिक कहानी

सावन 2026 के प्रमुख त्योहारों की लिस्ट

1.सावन सोमवार- सावन महीने का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है. इस साल चार सोमवार पड़ रहे हैं.

 2.हरियाली तीज- हरियाली तीज भी सावन महीने का प्रमुख पर्व होता है. यह पर्व भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य मिलन का उत्सव होता है.

3.नाग पंचमी- नाग पंचमी हिंदू पौराणिक कथाओं में अत्यधिक महत्व रखने वाले सर्प देवताओं को सम्मान देने वाला पर्व है. भक्त नागों के मंदिरों या नाग देवताओं की प्रतीकात्मक मूर्तियों पर दूध, फूल, हल्दी और प्रार्थनाएं अर्पित करते हैं.

4.पुत्रदा एकादशी- यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन भक्त स्वस्थ बच्चों, पारिवारिक सुख और आध्यात्मिक विकास के लिए उपवास रखते हैं और प्रार्थना करते हैं.

5.रक्षा बंधन- सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षा बंधन भाई-बहनों के बीच के बंधन का प्रतीक है. बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी खुशहाली और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं, और भाई जीवन भर साथ देने का वादा करते हैं.

सावन मास में जरूर करें ये पवित्र अनुष्ठान

श्रावण माह आध्यात्मिक साधनाओं के लिए सर्वोत्तम महीने में से एक माना जाता है. इस महीने किए जाने वाले कुछ लोकप्रिय अनुष्ठान इस प्रकार हैं-

  • रुद्राभिषेक
  • शिवलिंग का जलाभिषेक
  • ऊं नमः शिवाय का जाप करना
  • महा मृत्युंजय मंत्र जाप
  • शिव चालीसा पाठ
  • बिल्व पत्ती का अर्पण
  • भोजन और कपड़ों का दान
  • गायों और जरूरतमंद लोगों को चारा खिलाना
  • शिव मंदिरों और शिवालयों में दर्शन
  • महादेव का ध्यान और योग-साधना से भक्ति करें

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: अगस्त में होगा सबसे बड़ा सूर्य का गोचर, चमक उठेगा इन 6 राशियों का भाग्य

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)