
सैमसन 3 शतक चूके! (PC-PTI)
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने कमाल बैटिंग करते हुए 41 गेंदों में 82 रन ठोके. 9 चौके और 4 छक्कों से सजी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 स्कोर बनाया. भारतीय टीम 20 ओवर में 249 रन बनाने में कामयाब रही. संजू सैमसन ने इस मैच में बैटिंग तो कमाल की लेकिन वो बदकिस्मत भी रहे. उनके पास शतक लगाने का मौका था लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. वैसे आपको बता दें संजू सैमसन दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जो एक कैलेंडर ईयर में टी20 में तीन बार 80 और 90 के बीच आउट हुए हैं.
संजू सैमसन चूके तीन टी20 शतक!
संजू सैमसन रांची में 82 रन पर आउट होने से पहले अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन बनाकर आउट हुए थे. इससे पहले वो वानखेड़े स्टेडियम में भी इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाकर आउट हुए. साफ है सैमसन के पास तीनों ही मैचों में शतक का मौका था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. अगर सैमसन तीनों पारियों को शतक में तब्दील कर देते तो उनपर सवाल उठाने वाले लोग चुप ही बैठे होते. खैर इससे संजू सैमसन को फर्क भी नहीं पड़ता.
Muscular and Intentful 💪
Sanju Samson made full use of the Powerplay ✅
Updates ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @IamSanjuSamson https://t.co/ATcAq8UAX2
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
सैमसन ने रांची में कमाल पारी के बाद क्या कहा?
संजू सैमसन ने बेहतरीन पारी के बाद कहा कि रांची में प्रैक्टिस के दौरान उन्हें विकेट का अंदाजा हो गया था. सैमसन ने कहा, ‘कल प्रैक्टिस में समझ आ गया था कि गेंद तेजी से आएगी और थोड़ा नीचे रहेगी. हमें हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने जाना था. मैंने बस गेंद के हिसाब से खेलने की कोशिश की. मैंने पहले से ही शॉट नहीं सोचे. एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर दबाव आपके ऊपर हमेशा रहेगा, आप बस प्रोफेशनल चीजों पर फोकस कर सकते हो. टी20 फॉर्मेट में नतीजे आपके हाथ में नहीं हैं, आपको एक ही तरीके से खेलना है. मेरा काम देश के लिए अच्छा खेलना है. हमने अच्छा स्कोर बनाया.’

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More