world-news

Sanjay Dutt Birthday Special: हीरो नहीं, इन 5 फिल्मों में विलेन बनकर संजय दत्त ने मचा दिया था खौफ

July 29, 2026

29 जुलाई को बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम 'शमशेरा' एक्टर के 5 मूवी के बारे में बताएंगे जिनमें उन्होंने विलेन बनकर दर्शकों को डराया और अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्मों की जान बन गए।

बॉलीवुड के 'संजू बाबा' यानी संजय दत्त आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने रोमांटिक हीरो, एक्शन स्टार, कॉमेडियन और इमोशनल किरदारों से दर्शकों का दिल जीता। लेकिन जब-जब उन्होंने पर्दे पर विलेन का रूप अपनाया, तब-तब उनका अंदाज यादगार बन गया। उनकी दमदार आवाज, रौबदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक बॉडी लैंग्वेज ने कई फिल्मों में निगेटिव किरदारों को हीरो से भी ज्यादा चर्चित बना दिया। जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं संजय दत्त के 5 सबसे खौफनाक विलेन वाले किरदार।

अग्निपथ (2012) – कांचा चीना

अगर संजय दत्त के सबसे खतरनाक विलेन की बात हो तो कांचा चीना का नाम सबसे पहले आता है। करण मल्होत्रा की फिल्म 'अग्निपथ' में उन्होंने सिर मुंडवाकर, भारी आवाज और निर्दयी अंदाज में ऐसा किरदार निभाया कि दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। यह रोल उनकी सबसे फेमस निगेटिव रोल में गिना जाता है।

क्या खास था?

  • गंजा लुक और डरावनी बॉडी लैंग्वेज
  • ऋतिक रोशन के साथ दमदार टक्कर
  • आज भी बॉलीवुड के आइकॉनिक विलेन में शामिल

केजीएफ: चैप्टर 2 (2022) – अधीरा

KGF Chapter 2 में संजय दत्त ने अधीरा का किरदार निभाया, जो रॉकी भाई के सबसे बड़े दुश्मन के रूप में सामने आता है। वाइकिंग-इंस्पार्यड लुक, भारी हथियार और शांत लेकिन खतरनाक पर्सनालिटी ने इस किरदार को बेहद फेसम बनाया।

क्या खास था?

  • यश के साथ दमदार स्क्रीन प्रेजेंस
  • अलग लुक और एक्शन
  • पैन इंडिया दर्शकों ने खूब पसंद किया

पानीपत (2019) – अहमद शाह अब्दाली

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली की भूमिका निभाई। उन्होंने एक निर्दयी शासक के रूप में अपने किरदार में गंभीरता और रौब दोनों दिखाए। उनका लुक और डायलॉग अदायगी काफी चर्चा में रही।

क्या खास था?

  • ऐतिहासिक किरदार में प्रभावशाली अभिनय
  • दमदार कॉस्ट्यूम और मेकअप
  • अर्जुन कपूर के साथ टकराव

लियो (2023) – एंटनी दास

लोकेश कनगराज की तमिल ब्लॉकबस्टर Leo में संजय दत्त ने एंटनी दास का किरदार निभाया। कम स्क्रीन टाइम के बावजूद उन्होंने अपनी मौजूदगी से फिल्म में अलग असर छोड़ा। विजय के साथ उनकी भिड़ंत दर्शकों को खूब पसंद आई।

क्या खास था?

  • साउथ सिनेमा में दमदार एंट्री
  • ग्रे-शेड वाला खतरनाक किरदार
  • पैन इंडिया चर्चा

शमशेरा (2022) – शुद्ध सिंह

रणबीर कपूर स्टारर Shamshera में संजय दत्त ने क्रूर पुलिस अधिकारी शुद्ध सिंह की भूमिका निभाई। उनका किरदार निर्दयी, हिंसक और सत्ता के नशे में चूर था। फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन संजय दत्त की परफॉर्मेंस की सराहना हुई।

क्या खास था?

  • निर्दयी पुलिस अफसर का दमदार रोल
  • रणबीर कपूर के साथ मजबूत टकराव
  • खतरनाक स्क्रीन प्रेजेंस

और पढ़ें: 'मुन्ना भाई 3' पर बड़ा अपडेट! राजकुमार हिरानी ने स्क्रिप्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा

खलनायक (1993) – बल्लू बलराम (Ballu Balram)

सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' में संजय दत्त ने बल्लू बलराम का किरदार निभाया था। यह एक खूंखार अपराधी का रोल था, जो पुलिस की गिरफ्त से भाग जाता है और उसके पीछे पूरी कहानी घूमती है। ग्रे-शेड वाले इस किरदार में संजय दत्त की दमदार एक्टिंग, एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे यादगार एंटी-हीरो में शामिल कर दिया।

इसे भी पढ़ें: देश की इकलौती बिग बजट फिल्म, जिसने पहले दिन की थी लागत से डेढ़ गुना कमाई, हुई थी 1000 करोड़ पार