entertainment

Samuk: अक्षय कुमार की एलियन-थ्रिलर 'समुक' में हुई इस 'कपूर' की ENTRY, रोल पर आया धांसू अपडेट

September 18, 2026

Samuk: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के अगले प्रोजेक्ट का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है. 2026 की शुरुआत उन्होंने ‘भूत बंगला’ के साथ की थी, जिसके बाद उनकी ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हुई. वहीं, उसके बाद अब ‘हैवान’ भी आ चुकी है. इसके बाद दिसंबर में भी उनकी एक फिल्म लाने की तैयारी है. जिसपर फिलहाल काम चल रहा है. इन सबके बीच वो कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. जिनमें सएलियन-थ्रिलर ‘समुक’ भी शामिल है. पिक्चर के लिए कास्टिंग की जा रही है. अब फाइनली एक और नाम फिल्म से जुड़ गया है, जो कि रजत कपूर ही हैं.

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘समुक’ में रजत कपूर भी होंगे. वो फिल्म में अहम रोल निभाते हुए आएंगे. दरअसल इस प्रोजेक्ट को कनिष्क वर्मा बना रहे हैं. वहीं, सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं. अभी फिल्म का शूट यूके में चल रहा है. जहां साइंस-फिक्शन, एक्शन और सर्वाइवल जैसे एलिमेंट्स को मिलाकर बड़े लेवल पर इस पिक्चर को तैयार किया जा रहा है.

अक्षय की फिल्म में हो गई बड़ी एंट्री?

दरअसल रजत कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने किरदार-प्रधान रोल और मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा के बीच आसानी से तालमेल बिठाया है. बात ‘मानसून वेडिंग’, ‘भेजा फ्राई’, ‘कपूर एंड सन्स’, ‘मुल्क’ , ‘दृश्यम’ की हो या फिर दूसरी कई फिल्मों की. उन्होंने बहुत ही अलग-अलग तरह के किरदारों में पहचान हासिल की है. दरअसल वो ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ में भी हाल ही में दिखे थे. यूं तो एक्टर में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने की काबिलियत है, जो फिल्म को और बेहतर बनाती है. और ‘समुक’ जैसी फिल्म के लिए यह बहुत जरूरी भी है. हालांकि, वो अहम रोल में है, पर बाकी जानकारी अभी छिपाकर रखी गई है.

Rajat Kapoor

रजत कपूर

अक्षय की फिल्म में होगा तगड़ा एक्शन

हाल ही में एक रिपोर्ट से पता लगा कि समुक का फिलहाल यूके में शूट चल रहा है.एक ड्रामैटिक सीन के लिए, जिसमें हेलीकॉप्टर की जरूरत थी, टीम आसानी से विजुअल इफेक्ट्स पर निर्भर रह सकती थी. पर मेकर्स ने एक असली हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया है. कई दिनों से शूटिंग के लिए उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, यह सिर्फ प्रोडक्शन का फैसला नहीं है. बल्कि विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म बनाने की सोच को दिखाता है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button