फरीदाबाद58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोसायटी में किरायेदारों का सत्यापन पड़ा भारी, आरडब्ल्यूए प्रधान पर हमला
फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा अपार्टमेंट सोसायटी के आरडब्ल्यूए प्रधान अश्वनी शुक्ला पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि सेक्टर-30 में कुछ लोगों ने उनकी कार रोककर डंडे और रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
किरायेदारों के सत्यापन को लेकर हुआ विवाद
अश्वनी शुक्ला के अनुसार, बीपीटीपी थाना पुलिस के निर्देश पर सोसायटी में रहने वाले किरायेदारों का चरित्र और पुलिस सत्यापन कराया जा रहा था। इसी बात को लेकर सोसायटी में रहने वाले राजीव अत्री और उसके साथियों ने आपत्ति जताई थी। अश्वनी का आरोप है कि उन्हें सत्यापन का काम बंद करने की धमकी भी दी गई थी।

हमले के बाद घायल हालत में उनको बीके अस्पताल लाया गया
पहले भी पुलिस से की थी शिकायत
आरडब्ल्यूए प्रधान का आरोप है कि राजीव अत्री और राहुल दूबे ने उन्हें पहले धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत बीपीटीपी थाना पुलिस से भी की थी। उनका आरोप है कि सत्यापन अभियान को लेकर ही उन्हें निशाना बनाया गया।
पीछा कर रास्ते में घेरा
शिकायत के मुताबिक अश्वनी शुक्ला अपनी कार से ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-30 में अदाणी गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो राजीव अत्री, राहुल दूबे और आशीष पंडित ने कथित तौर पर स्कॉर्पियो और सेंट्रो कार से उनका पीछा किया। आरोप है कि दोनों वाहनों से उनकी कार को घेरकर रास्ता रोक दिया गया।

हमरे के दौरान उनके हाथ पैर में चोट आई है।
डंडे और रॉड से पीटने का आरोप
अश्वनी शुक्ला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कार से उतरने के बाद उन पर डंडे और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान उनके हाथ-पैर में चोट आई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पिस्टल भी दिखाई और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 31 थाना पुलिस ने अश्वनी शुक्ला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंचार्ज सतबीर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
.
खबरें और भी हैं...
मां ने 2 साल के बेटे का गला काटा: फरीदाबाद में शरारत करने पर बेरहमी से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार
0:56- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में वायरल ऑडियो ने राजनीतिक रंग पकड़ा: पूर्व MLA नीरज शर्मा की कार्रवाई की मांग; जनप्रतिनिधियों को भेजेंगे चिट्ठी
0:39- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में 31 अगस्त से 72 घंटे तक जलापूर्ति बाधित: बाटा फ्लाईओवर के पास रेनीवेल लाइन में लीकेज, सतर्क रहने की सलाह

- कॉपी लिंक
शेयर
बल्लभगढ़ में दुकान के बाहर फायरिंग: पिस्टल से हवा में सात राउंड गोली चलाई, कार में सवार होकर पहुंचे, दुकान पर बैठा था दुकानदार
0:37- कॉपी लिंक
शेयर