झांसी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम पत्रकारों को संबोधित करते हुए।
झांसी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने भगवान राम का इस्तेमाल पहले सत्ता पाने के लिए किया और अब उनके मंदिर से
.
उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में छोटे प्यादों को फंसाया जा रहा है, जबकि मुख्य आरोपियों को खुली छूट मिली हुई है।

प्रदेश प्रभारी बोले, भाजपा के खिलाफ कैंपेन की तैयारी है।
शनिवार को दोपहर एक बजे स्थानीय विवाह घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। बोले हम लोग पूरे प्रदेश में जाकर जनता को बता रहे हैं कि प्रदेश की जो भाजपा सरकार है, उसे संविधान, कानून और कोर्ट पर भरोसा नहीं है।
भाजपा सरकार ने पुलिस को हत्यारा बना दिया है। एनकाउंटर के नाम पर लोगों की हत्याएं कराई जा रही हैं। गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें उजाड़ा जा रहा है, किसानों की जमीनें औने पौने दाम पर खरीदी जा रही हैं, किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बुंदेलखंड में किसानों की जमीनें सबसे सस्ते दामों पर खरीद कर बड़े बिजनेसमैनों को लगभग फ्री में दी जा रही हैं। प्रदेश प्रभारी बोले कि यूपी में बिजली, हाउस टैक्स और पानी के बिल बढ़ा दिए गए हैं।
अब राजेंद्र गौतम के पांच बड़े बयान पढ़िए…

झांसी में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम।
जपा ने राम को इस्तेमाल किया
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आरएसएस, भाजपा, विश्व हिंदू परिषद ने मिलकर करोड़ों लोगों की आस्था की हत्या की है। बोले मंदिर की नींव रखने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया, मंदिर का लोकार्पण मोदी ने किया, भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का उदघाटन भी मोदी की देखरेख में हुआ।
मंदिर ट्रस्ट, मैनेजमेंट का एसओपी उनकी देख रेख में बना। विश्व हिंदू परिषद के लोगों और अखबारों की खबरों से पता चला कि मंदिर बनने से पहले 14 सौ करोड़ रुपए का अतापता नहीं है। ये लोग पार्टियों के विधायक और सांसद चुराते रहे और अब भगवान राम के मंदिर में भी खुलेआम लूट कर ली।
एसआईटी चीफ पर है 420 का आरोप
राजेंद्र पाल गौतम ने राम मंदिर ट्रस्ट के आग्रह पर बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हमें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है, क्योंकि जिस एसआईटी के चीफ पर खुद ही 420 का आरोप हो वह कितना निष्पक्ष हो सकता है।
उन्होंने राम मंदिर में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए 400 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लगाने पर भी सवाल उठाए। बोले जब आपके पास सीआईएसएफ है, पुलिस है तो फिर प्राइवेट गार्ड का क्या काम है। उन्होंने सवाल किया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि प्राइवेट गार्ड उस रूट पर लगाए गए जाते हों, जहां से चढ़ावा चोरी कर निकलते हों। कहीं, ऐसा तो नहीं कि सारा पैसा बीजेपी और आरएसएस के हेडक्वार्टर जा रहा हो।
ट्रस्ट भंग करने की मांग उठाई
प्रदेश प्रभारी ने भाजपा और ट्रस्ट पर चढ़ावा चोरी करने वालों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया, जबकि ट्रस्ट की देखरेख में चढ़ावा चोरी हुआ है। बोले उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। सरकार उन्हें बचा रही है।
उन्होंने मांग की कि ट्रस्ट को खत्म कर बड़े लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए। कहा कि कांग्रेस ने भी सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट से सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए।
संसद से सड़क तक सिर्फ कांग्रेस लड़ रही
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल ने कहा भाजपा की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीतिक और नैतिक रूप से केवल कांग्रेस लड़ रही है। बोले संसद में हमारे नेता राहुल गांधी जनहित के हर एक मुद्दे पर मुखर होकर सरकार से सवाल कर रहे हैं। बोले संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस के अलावा कोई दूसरा लड़ते नहीं दिख रहा है।
कांग्रेस ने ही नीट परीक्षा पर आंदोलन किया। बोले हमारी सरकार में तो झूठे आरोपों पर भी नेताओं और मंत्रियों को हटाया गया है। लेकिन भाजपा शासन में इतने पेपर लीक होने के बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान स्तीफा नहीं दे रहे।
दतिया हिंसा पर सरकार को घेरा
झांसी से सटे मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा से भाजपा द्वारा नरोत्तम मिश्रा को उप चुनाव में टिकिट नहीं दिए जाने के बाद वहां उनके समर्थक हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले को लेकर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम सड़क पर उपद्रव कर रहे हैं।
हाइवे जाम कर रहे हैं, पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। लेकिन एक भी उपद्रवी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा कानून और संविधान को ताक पर रखकर केवल सत्ता के लिए कानून का इस्तेमाल कर रही है।
संविधान में भरोसा रखने वालों का स्वागत है
आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इंडिया गठबंधन पहले से बना हुआ है और समाजवादी पार्टी उसमें शामिल है। जो भी पार्टी और दल संविधान में भरोसा रखते हैं, उनका इंडिया गठबंधन में स्वागत है।