अपनी दमदार और जोरदार लुक के लिए मशहूर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने बाजार में एक बार फिर धमाका मचा दिया है. क्योंकि, कंपनी अब अपने ऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांड फ्लाइंग फ्ली के साथ इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग और बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली C6 को एक नए और बेहद आकर्षक रंग में पेश किया है.
रॉयल एनफील्ड ने इस EV को अब नए पैराशूट व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है. जो देखने में बेहद क्लासिक और प्रीमियम लगता है. आपको बता दें कि, पहले यह बाइक सिर्फ सीमित कलर ऑप्शन में दिखाई गई थी लेकिन इस नए वार्म-व्हाइट शेड ने इसके विंटेज और मॉडर्न लुक के कॉम्बिनेशन को और भी ज्यादा निखार दिया है. आइए जानते हैं इस नए कलर वेरिएंट, बाइक के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात.
विंटेज और वार्म-व्हाइट का मिलेगा कॉम्बिनेशन
बता दें कि, रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 को दिया गया नया Parachute White कलर इसे एक अलग ही एलिगेंट और रेट्रो लुक देता है. इस नए शेड का वार्म व्हाइट टोन बाइक के ब्लैक-आउट कंपोनेंट्स जैसे कि व्हील्स, फ्रेम और बैटरी पैक के साथ बेहतरीन कंट्रास्ट बनाता है.
इस कलर को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली रॉयल एनफील्ड की ऐतिहासिक फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिलें से लिया गया है. जिन्हें पैराशूट की मदद से आसमान से जमीन पर उतारा जाता था. नया पेंट स्कीम बाइक के गर्डर फ्रंट फोर्क्स और मैग्नीशियम बैटरी केसिंग को काफी ज्यादा उभारता है.

AI Generated Image
यह भी पढ़ें: Tata Sierra हुई और पैसा वसूल, कम दाम में मिलेंगे Top Features
अनोखा गर्डर सस्पेंशन और एल्यूमीनियम फ्रेम
वहीं, फ्लाइंग फ्ली C6 का डिजाइन पारंपरिक बाइक्स से काफी अलग देखने को मिल रहा है. इसमें आगे की तरफ अल्युमीनियम से बना गर्डर फोर्क सस्पेंशन दिया गया है. जो पुराने दौर की मोटरसाइकिलों की याद दिलाता है. इसके साथ ही पूरी बाइक में फॉरज्ड एल्यूमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है.
जिसकी वजह से बाइक काफी हल्की है और शहर के ट्रैफिक में इसे संभालना बहुत आसान हो जाता है. गोल हेडलाइट, पतली राउंडेड फ्यूल टैंक जैसी स्ट्रक्चर और सिंगल सीट लेआउट इसके रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक लुक को और मजबूत बनाते हैं.

AI Generated Image
बाइक रहेगी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस
बता दें कि, बाइक दिखने में भले ही रेट्रो हो लेकिन इसके बावजूद फ्लाइंग फ्ली C6 टेक्नोलॉजी के मामले में बेहद आधुनिक है. इसमें फुल-कलर TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और राइड डेटा दिखाता है.
वहीं, सेफ्टी और राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें लीन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और कई राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. इस बाइक में की-लेस स्टार्ट और ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. जो इसे एक पूरी तरह कनेक्टेड स्मार्ट EV बनाती हैं.
क्या रह सकती है संभावित कीमत?
जानकारी दें कि, रॉयल एनफील्ड ने फ्लाइंग फ्ली C6 में इन-हाउस विकसित किया गया मैग्नीशियम बैटरी पैक इस्तेमाल किया है. जो वजन कम रखने और कूलिंग को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह बाइक सिंगल चार्ज में लगभग 100 से 150 किलोमीटर तक की सिटी राइडिंग रेंज देने में सक्षम होगी.
जबकि चार्जिंग के लिए इसमें होम सॉकेट चार्जर और फास्ट-चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलेगा. भारतीय बाजार में फ्लाइंग फ्ली C6 की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये से 2.79 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है. प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में यह बाइक सीधे तौर पर अपने यूनिक लुक से अलग पहचान बनाएगी.
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के PDA रथ जैसी बस कितने में मॉडिफाई होती है, जानें खर्चा?