रॉयल एनफील्ड ने भारत में नई क्लासिक 350 गोरखा एडिशन लॉन्च की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,10,684 रुपये है और बुकिंग शुरू हो गई है। यह बाइक गोरखा रेजिमेंट से प्रेरित खास डिजाइन, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आती है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिटएं की एक्स-शोरूम कीमत 2,10,684 रुपए है और इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस लॉन्च के साथ ही Gorkha रेजिमेंट के प्रेरित अपैरल का एक खास कलेक्शन भी पेश किया गया है। इसमें एक खास गोरखा ग्रीन कलर और क्रॉस किए गए खुकरी वाला खास लोगो दिया गया है।
यह मोटरसाइकिल स्टैंडर्ड क्लासिक 350 की तरह ही सीधी राइडिंग पोजीशन और रिफाइंड J-Series इंजन के साथ आती है।
क्या हैं फीचर्स?
Gorkha एडिशन में राइडर की सुविधा के लिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं जिसमें गियर बदलने को आसान बनाने के लिए असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, Type-C USB चार्जिंग पोर्ट और गोरखा रेजिमेंट से प्रेरित खास डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं।

राइडिंग और डिजाइन
अपनी सिग्नेचर अपराइड राइडिंग पोजीशन और रिफाइंज J-Series इंजन के साथ Classic 350 गोरखा एडिशन उस डिजाइन और राइडिंग को बरकरार रखता है जिसने क्लासिक 350 को रॉयल एनफील्ड की सबसे आइकॉनिक मोटरसाइकिलों में से एक बनाया है। रोजमर्रा की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए इसमें गियर बदलने को आसान बनाने वाला असिस्ट एंड स्लिपर क्लच और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
कलर और डिजाइन
इसे रेजिमेंटल क्रिमसन, Tactical Olive Green, Matte Black और Worm Bronze के कलर्स में डिजाइन किया गया है। इस एक पीस सैन्य यूनिफॉर्म, रेजिमेंटल लोगो और आइकॉनिक क्रॉस की गई खुकरी से प्रेरित है। हाथ से बनाए गए बैज से लेकर भारी कॉटन ट्विल और डिस्ट्रेस लेदर तक यह कलेक्शन पारंपरिक कारीगरी और मजबूत उपयोगिता का मेल है।

गोरखा रेजिमेंट का सम्मान
Royal Enfield Classic 350 Launch Edition के मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान (AVSM, YSM) ने का कि, गोरखा रेजिमेंट की पावर न केवल उसके इतिहास में बल्कि साहस, अनुशासन और सम्मान के उन मूल्यों में है जिसे पीढ़ियों से बनाए रखा गया है।
विरासत को सम्मान
यह देखना सौभाग्य की बात है कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गोरखा एडिशन के जरिए इस विरासत को मान्यता मिली है, जो गरिमा और सम्मान के साथ गोरखा सैनिकों की भावना और परंपराओं को श्रद्धांजलि देता है।