Rise And Fall 2: प्राइम वीडियो और MX प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. सत्ता, पावर गेम और रणनीति पर बेस्ड इस शो का पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था. इस बार नए सीजन में नए होस्ट, नए कंटेस्टेंट्स और नए ट्विस्ट के साथ खेल और भी मजेदार होने वाला है. ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 की वीरेंद्र सहवाग कमान संभालेंगे. सीजन 2 का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को होने जा रहा है. अब फाइनली दूसरे सीजन के 15 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ गया है. इस सीजन में कौन-कौन दिखने वाला है, जान लीजिए.
‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को Amazon Prime Video और MX Player पर फ्री में देखा जा सकता है. रोजाना दोपहर 12 बजे इसका नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा. दरअसल पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, लेकिन सीजन 2 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट के तौर पर कमान संभालते नजर आएंगे. इस बार शो में कई पॉपुलर चेहरे दिखने वाले हैं, जिनमें टीवी स्टार्स से लेकर बिग बॉस के एक सीजन का विनर भी शामिल है.
‘राइज एंड फॉल 2’ में दिखेंगे ये 15 कंटेस्टेंट्स
हाल ही में MX बाय प्राइम वीडियो के ऑफिशियल पेज पर सभी 15 कंटेस्टेंट्स की तस्वीर दिखाई गई. मेकर्स ने नाम रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा- 15 प्लेयर्स, 1 थ्रोन. कौन करेगा राइज, कौन फॉल? 26 सितंबर से ‘राइज एंड फॉल का सीजन 2’ देखिए. इस बार शो में टीवी एक्टर करण पटेल, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, निहारिका तिवारी, और टीवी की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी भी दिखेंगी. उनके अलावा गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, शहजाद पूनावाला, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप और काजल राघवानी शामिल हैं. इसके साथ ही राज ग्रोवर, इरिना रुदाकोवा और अनीष भगत शामिल हैं.
क्या है शो का खेल?
दरअसल इस शो का कॉन्सेप्ट पावर और स्टेटस पर बेस्ड है. 15 कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा जाता है. रूलर्स, जो आलीशान जिंदगी जीते हैं और वर्कर्स जो बेसमेंट में रहकर कठिन काम करते हैं. खेल के दौरान रणनीति, वोटों और टास्क के जरिए कभी वर्कर ‘रूलर’ बन जाता है, तो कभी रूलर नीचे गिरकर वर्कर बन जाता है.
पहला सीजन कौन जीता था?
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी बेहतरीन रणनीति और खेल के दम पर ‘राइज एंड फॉल सीजन 1’ की ट्रॉफी अपने नाम की थी. विनर बनने पर अर्जुन बिजलानी को 28.10 लाख की प्राइज मनी मिली थी. यूट्यूब क्रिएटर आरुष भोला पहले रनर-अप और अरबाज पटेल दूसरे रनर-अप रहे थे.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More