world-news

एक Reel और सीधे 3 लाख रुपये! बिहार सरकार का ऐलान सुन कंटेंट क्रिएटर्स की हो गई मौज!

July 19, 2026

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला 2026 पर रील या वीडियो बनाकर अब आप 3 लाख रुपये तक का कैश प्राइज जीत सकते हैं। बिहार सरकार ने कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए खास प्रतियोगिता शुरू की है। जानिए पात्रता, नियम, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि।

Shravani Mela : अगर आप सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाते हैं और आपके हजारों फॉलोअर्स हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बिहार सरकार ने श्रावणी मेला 2026 और कांवड़ यात्रा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ावा देने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक विशेष प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें बेहतरीन वीडियो या रील बनाने वाले प्रतिभागियों को 3 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही अन्य विजेताओं के लिए भी आकर्षक कैश प्राइज और गिफ्ट्स तय किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं जरूरी शर्तें?

इस प्रतियोगिता में भारत का कोई भी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भाग ले सकता है। हालांकि, प्रतिभागी के इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 25,000 फॉलोअर्स होने चाहिए। आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और वीडियो पूरी तरह स्वयं तैयार किया गया होना चाहिए। प्रतियोगिता के लिए केवल श्रावणी मेला, कांवड़ यात्रा, धार्मिक परंपराओं, श्रद्धालुओं की यात्रा, स्थानीय संस्कृति और पर्यटन से जुड़े कंटेंट को ही स्वीकार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: विदेशी महिलाओं ने भारतीय अखाड़े में किया ऐसा काम, VIDEO देख लोग बोले- वाह भारत!

वीडियो बनाने के नियम और इनाम की पूरी जानकारी

बिहार पर्यटन विभाग के अनुसार, वीडियो की अवधि 30 सेकंड से 2 मिनट के बीच होनी चाहिए और उसे HD क्वालिटी में रिकॉर्ड किया जाना जरूरी है। वीडियो में किसी भी प्रकार का भ्रामक, आपत्तिजनक, कॉपी किया गया या AI से तैयार कंटेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  1. प्रथम पुरस्कार – 3 लाख रुपये
  2. द्वितीय पुरस्कार – 2 लाख रुपये
  3. तृतीय पुरस्कार – 1 लाख रुपये
  4. दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये
  5. पांच प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार और गिफ्ट्स

आवेदन की अंतिम तारीख कब है?

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपने वीडियो को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार कर बिहार पर्यटन विभाग के तय पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से पूरी की जाएगी। विभाग सभी प्रविष्टियों की जांच के बाद विजेताओं का चयन करेगा।

बिहार पर्यटन विभाग के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग करीब 45 दिनों तक जमा किए गए कंटेंट की निगरानी भी करेगा ताकि प्रतियोगिता के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। सरकार का उद्देश्य इस पहल के जरिए श्रावणी मेला और कांवड़ यात्रा की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को देश और दुनिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 1460 करोड़ रुपये, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ट्रांसफर

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।