Redmi Note 17 भारत में जल्द ही एंट्री मारेगा। लॉन्च से पहले इसके कलर और स्टोरेज वेरिएंट समेत कई खास फीचर्स से पर्दा उठ गया है। इस डिवाइस में 7-इंच OLED डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Redmi Note 17 जल्द आएगा भारत: 7-इंच OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी से होगा लैस, फीचर्स लीक।
- Published: 13 Jul 2026, 12:41 PM IST
- Last Updated: 13 Jul 2026, 12:41 PM IST
Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 17 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फोन को पहले ही Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर देखा जा चुका है। अब इसके भारतीय वेरिएंट के स्टोरेज और कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, टिप्सटर Abhishek Yadav ने दावा किया है कि Redmi Note 17 का भारतीय मॉडल शुरुआत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन को Blue और Dark Night कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि, कंपनी की ओर से आने वाले समय में अन्य स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़े-ः AI और ऑनलाइन फ्रॉड पर सरकार सख्त: WhatsApp के बाद Telegram और Signal को भी भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
Redmi Note 17 के संभावित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 17 में 7-इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक हो सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग के लिए फोन में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 17 में पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसे नए डिजाइन वाले स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल में रखा जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS के साथ लॉन्च हो सकता है।
Redmi Note 17 भारत में लॉन्च और कीमत (संभावित)
Xiaomi ने अभी तक Redmi Note 17 की भारत लॉन्च डेट और कीमत की पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि चीन में लॉन्च के कुछ समय बाद इसे भारत में पेश किया जा सकता है। चीन में फोन की एंट्री 14 जुलाई को होने की उम्मीद है। लीक्स के अनुसार, Redmi Note 17 की भारत में शुरुआती कीमत करीब 34,990 रुपये हो सकती है। हालांकि, यह जानकारी आधिकारिक नहीं है और लॉन्च के समय कीमत व फीचर्स में बदलाव संभव है।