world-news

RE-NEET UG RESULT : AIR 4 हासिल कर नवादा का आयुष भलोटिया बना बिहार टॉपर

July 17, 2026

Bihar : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार के छात्रों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. नवादा जिले के वारिसलीगंज के रहने वाले आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4 और 710 अंक हासिल कर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया.

आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और सही योजना को दिया है.  उन्होंने बताया कि वह रोज़ 5 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे और 6 घंटे की क्लास पूरी लगन से अटेंड करते थे. उनका कहना है कि लगातार मेहनत और अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी वजह है.

#WATCH | कोटा के आयुष भलोटिया ने NEET UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4 हासिल करने पर कहा, "मैंने 710 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक 4 पाई... मैंने रोज़ाना लगभग पाँच से सात घंटे सेल्फ-स्टडी की और छह घंटे की क्लास अटेंड की..." pic.twitter.com/axSeRISt0V

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2026

बिहार के चार छात्रों ने बनाई खास जगह

इस बार बिहार के चार छात्रों ने देश के टॉप-138 अभ्यर्थियों में जगह बनाई है. आयुष भलोटिया ने AIR 4 (710 अंक), रिया रंजन ने AIR 6, रविकांत दीघवार ने AIR 55 और आदित्य कुमार ने AIR 73 हासिल किया है. इन सभी छात्रों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं.

दो छात्र बने ऑल इंडिया टॉपर

पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने इस साल सबसे अधिक 715 अंक लाये हैं. दोनों ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया है. वहीं 700 से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या केवल 19 है. वहीं 690 से अधिक अंक लाकर टॉप 138 में जगह बनाई है. इसमें करीब 58 प्रतिशत छात्राएं और 42 प्रतिशत छात्र हैं. यानी इस बार बेटियों ने मेरिट लिस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया है.

कट-ऑफ बढ़ा, कोई नहीं ला पाया 720 अंक

NEET UG 2026 में कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में बढ़ गया है. सामान्य और EWS वर्ग का 144 से बढ़कर 213 और  OBC, SC और ST वर्ग का 113 से बढ़कर 177 हो गया है. इस बार सबसे खराब बात यह रही कि किसी भी छात्र को पूरे 720 अंक नहीं मिले. 

अब शुरू होगी काउंसलिंग

रिजल्ट जारी होने के बाद अब MBBS, BDS और अन्य मेडिकल व पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. अभ्यर्थी अपनी ऑल इंडिया रैंक और राज्य रैंक के आधार पर कॉलेजों का चयन करेंगे. बिहार के सफल छात्र भी अब सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.

री-नीट यूजी 2026 का रिजल्ट : झारखंड के छात्रों  का शानदार प्रदर्शन, सुहर्ष गुप्ता राज्य टॉपर
NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने  पाये 715 अंक

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें