Ravan Dahan 2026 CG: छत्तीसगढ़ (CG Dussehra 2026) में विजयादशमी का पर्व धूमधाम (Chhattisgarh Dussehra Celebration) से मनाया गया। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। राजधानी रायपुर के WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मंच पर मौजूद रहे।
वहीं, बिलासपुर में रावण दहन के दौरान रॉकेट सेटअप में धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। दूसरी ओर, अंबिकापुर में लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहा।
Ravan Dahan 2026 CG: रायपुर में कितने फिट का रावण का दहन हुआ?
रायपुर के WRS मैदान में विजयादशमी के अवसर पर भव्य दशहरा उत्सव आयोजित किया गया। यहां 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन (Raipur Ravan Dahan) किया गया। कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और बड़ी संख्या में लोग उत्सव देखने पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मंच पर मौजूद रहे।
Ravan Dahan 2026 CG: बिलासपुर में रॉकेट सेटअप में ब्लास्ट कैसे हुआ?
बिलासपुर में (Bilaspur Ravan Dahan Blast) भी विजयादशमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। रेलवे ग्राउंड में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
वहीं, पुलिस ग्राउंड में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुतले के दहन के लिए लगाए गए पायरो रॉकेट सेटअप में रिमोट का बटन दबाते ही मंच के पास धमाका हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए।
Ravan Dahan 2026 CG: दुर्ग में कैसे मनाया गया दशहरा?
दुर्ग में दशहरा उत्सव (Durg Dussehra celebration) के दौरान वहां के कुछ लोग भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के रुप में बग्गी में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजयादशमी के मौके पर शहर में धार्मिक आयोजन किए गए और लोगों ने पर्व धूमधाम से मनाया।
Ravan Dahan 2026 CG: जगदलपुर में रावण दहन क्यों नहीं होता?
जगदलपुर में दशहरे की परंपरा दूसरे शहरों से अलग है। यहां रावण दहन नहीं किया जाता, बल्कि बस्तर दशहरा मनाया जाता है, जो करीब 75 दिनों तक चलता है। यह उत्सव अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के लिए जाना जाता है।
अंबिकापुर में दशहरा उत्सव का आकर्षण क्या रहा?
अंबिकापुर में विजयादशमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान खींचा। इस तरह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में पारंपरिक आयोजनों, आतिशबाजी और आधुनिक प्रस्तुतियों के साथ दशहरा उत्सव मनाया गया।
यह भी पढ़ें:Bilaspur Accident: बिलासपुर में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, रिमोट दबाते ही मंच के पास पायरो रॉकेट सेटअप में जोरदार धमाका
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें-https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk