sports

Ranji Trophy: ना केएल राहुल चले, ना यशस्वी जायसवाल... टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर्स का बुरा हाल, हालत पर आएगा तरस

October 11, 2026

Ranji Trophy: ना केएल राहुल चले, ना यशस्वी जायसवाल… टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर्स का बुरा हाल, हालत पर आएगा तरस

यशस्वी- राहुल का फीका खेल (Photo: PTI)

Ranji Trophy के आगाज के साथ ही टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर के परिणाम भी सामने आ गए हैं. अपने पहले इम्तिहान में भारतीय टेस्ट टीम के दोनों ओपनर बुरी तरह से फेल रहे हैं. हम बात कर रहे हैं केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की, जिनकी बल्लेबाजी का हाल रणजी ट्रॉफी की पहली पारी में बेहाल दिखा है. नए रणजी सीजन की पहली इनिंग में 10 रन बनाना तो दूर, राहुल और यशस्वी के लिए 5 रन बनाने के भी लाले पड़े दिखे. रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल अपनी स्टेट टीम कर्नाटक की तरफ से खेल रहे हैं तो वहीं यशस्वी जायसवाल , मुंबई की टीम का हिस्सा हैं.

केएल राहुल 4 रन बनाकर हुए आउट

सबसे पहले बात करते हैं भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर केएल राहुल की. आंध्र प्रदेश के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए कर्नाटक के ओपनर केएल राहुल ने 11 गेंदों का सामना किया मगर उनके बल्ले से सिर्फ 4 रन निकले. ये 4 रन भी राहुल के खाते में उनकी लगाई एक बाउंड्री से दर्ज हुए. केएल राहुल को आंध्र प्रदेश के 31 साल के तेज गेंदबाज केवी शशिकांत ने आउट किया.

यशस्वी जायसवाल का तो खाता भी नहीं खुला

केएल राहुल से भी बुरा हाल टीम इंडिया के दूसरे टेस्ट ओपनर यशस्वी जायसवाल का हुआ, जो 13 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता तक नहीं खोल पाए. चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के इस ओपनर की पारी शून्य पर ही सिमट गई. यशस्वी जायसवाल को चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज जगजीत सिंह ने आउट किया.

राहुल और यशस्वी: 24 गेंद, 4 रन

टीम इंडिया के दोनों टेस्ट ओपनर का संयुक्त तौर पर प्रदर्शन देखें तो इन्होंने कुल मिलाकर 24 गेंदों का सामना किया मगर उस पर ये 5 रन भी नहीं जोड़ सके. यशस्वी और राहुल ने 24 गेंदों में कुल 4 रन ही बनाए. न्यूजीलैंड के दौरे से पहले रेग्यूलर टेस्ट ओपनर्स के इस प्रदर्शन को अच्छा नहीं कहा जा सकता. अब उम्मीद यही है कि अपनी अगली इनिंग में रणजी ट्रॉफी की पिच पर ये दोनों बड़ी पारी खेलते दिखें.

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button