Ranchi: झारखंड के विकास और भविष्य की दिशा पर चर्चा के लिए सोमवार को रांची में राज्यभर के करीब 250 प्रोफेशनल्स एक मंच पर जुटेंगे. प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की ओर से बीएनआर चाणक्य होटल में शाम 4 बजे "झारखंड थिंक फ्यूचर" कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:


कॉन्क्लेव में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे प्रोफेशनल्स और विशेषज्ञ झारखंड के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और दूसरे जरूरी मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विकास के लिए नए विचारों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना है.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के संयोजक सह प्रदेश कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना जरूरी है. उनके अनुभव और सुझाव राज्य के भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद कर सकते हैं.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू होंगे. बिग बॉस फेम और अधिवक्ता कोनिका सदानंद गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
कांग्रेस कोटे के मंत्री दीपिका पांडे सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की और राधाकृष्ण किशोर को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है.
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को बीएनआर चाणक्य होटल में प्रोफेशनल कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई. बैठक में कॉन्क्लेव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. मेहमानों का स्वागत छऊ नृत्य की प्रस्तुति से किया जाएगा. शहर के प्रमुख स्थानों पर तोरण द्वार और स्टैंडी भी लगाए गए हैं.
गेस्ट ऑफ ऑनर कोनिका सदानंद रविवार को मुंबई से सेवा विमान से करीब 1:30 बजे रांची पहुंचीं. एयरपोर्ट पर प्रोफेशनल कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान आदित्य विक्रम जायसवाल, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रुद्र शुक्ला, पूजा वर्मा, डॉ. अपूर्वा परिहार, सरवर पॉल, मेहुल दूबे, फरहान आजाद, उत्कर्ष मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, गौरव सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
इंडियन एक्सप्रेस रिपब्लिक की सीनियर जर्नलिस्ट चारुलता विश्वास भी रविवार को दिल्ली से रांची पहुंचीं. आयोजकों के अनुसार, "झारखंड थिंक फ्यूचर" कॉन्क्लेव राज्य के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा का मंच बनेगा, जहां विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.