entertainment

Ramayana Song Release: राम के रोल में रणबीर कपूर की दिव्य छवि, मां सीता के रूप में छाईं साई पल्लवी, रामायण का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज

September 14, 2026

Ramayana Song Release: राम के रोल में रणबीर कपूर की दिव्य छवि, मां सीता के रूप में छाईं साई पल्लवी, रामायण का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज

रामायण का जय जय राम सॉन्ग आउट

Ramayana First Song Jai Jai Ram Release: रामायण फिल्म का इंतजार फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं. और अब हर एक अपडेट के साथ ये इंतजार कम होता जा रहा है लेकिन दर्शकों की बेकरारी को बढ़ाता जा रहा है. लगभग 4 दशक पहले देश की जनता ने रामायण सीरियल की प्रस्तुति छोटे पर्दे पर देखी थी जिसे आज भी पसंद किया जाता है. अब इसी अद्वितीय पौराणिक ग्रंथ को मेकर्स फिल्म के जरिए दर्शकों के लिए ला रहे हैं जिसमें 4000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. अब इस फिल्म का पहला गाना जय जय राम भी रिलीज कर दिया गया है.

2 मिनट 8 सेकंड का ये गाना अपने आप में लोगों को राम की महिमा और उनकी आस्था में सराबोर कर देने के लिए काफी है. राम और सीता के पावन रिश्ते और उनके स्वयंवर के प्रकरण को इस गीत में दर्शाया गया है. शानदार एनिमेशन और संगीत ने इस गीत को और भी भव्य बना दिया है.

कैसा है रामायण का गाना जय जय राम?

गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग शेयर कर दिया है. ये गाना अपने आप में पौराणकि ग्रंथ से दुनियाभर की जनता को परिचित कराने का एक सार्थक श्रोत साबित हो रहा है. गाने में राम और सीता के बीच के अटूट रिश्ते की झलक मिलती है. साथ ही भगवान राम के दिव्य रूप में रणबीर कपूर और मां सीता के रूप में साई पल्लवी की छवि मंत्रमुग्ध कर देने वाली है. गाना जितनी बार भी देखो ये उस दौर में लेकर जा रहा है जहां स्वंय भगवान ने इस धरती पर जन्म लिया और इसे पवित्र कर दिया.

यहां देखें रामायण का गाना जय जय राम-

कुमार विश्वास के बोल और ए आर रहमान का संगीत

गाने की गरिमा को पूरा किया है कुमार विश्वास के बोल और एक आर रहमान के सुंदर संगीत ने. दोनों की जोड़ी ने इस गीत को और भी असाधारण बना दिया है. ऊपर से श्रेया घोषाल और अरजीत सिंह की आवाज की मधुरता इस गाने पर पूरी तरह से घुलती नजर आई है. जय जय राम गाने ने रामायण पार्ट 1 को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- Ramayana Poster Release: एक-दूसरे के प्यार में गुम सीता राम, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का नया पोस्टर देख इमोशनल हुए फैंस

फैंस ने गाने पर क्या रिएक्ट किया?

जय जय राम गाने को सुन फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. गाना एकदम परफेक्ट है और इस बात का प्रमाण भी है कि ये फिल्म भी भारतीय सिनेमा के अब तक के दौर में एक बड़ा इतिहास रचने जा रही है. एक शख्स ने लिखा- अरिजीत सिंह और श्रेया ने कमाल कर दिया है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- रामायण की कहानी अरिजीत-श्रेया की जुबानी. एक दूसरे शख्स ने लिखा- रणबीर कपूर बहुत डिवाइन लग रहे हैं. एक अन्य शख्स ने लिखा- इस बार थियेटर मंदिर बनेगा.

फिल्म की बात करें तो नमित मल्होत्रा ने रामायण का निर्माण किया है. फिल्म दो पार्ट्स में आएगी. इसका पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर आ रहा है वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली में आएगा. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button