world-news

Ramayana की टिकटों के लिए मची लूट! दशहरे पर शुरू हुई बुकिंग, पहले दिन की कमाई देख चौंक जाएंगे! | IBC24

October 20, 2026

मुंबई: Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे जैसे सितारों से सजी फिल्म 'रामायणम्: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर दशहरे के मौके पर शुरू हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। अब देखना होगा कि रिलीज से पहले इसकी टिकटों की मांग कितनी बढ़ती है।

पहले दिन एडवांस बुकिंग से कितनी हुई कमाई?

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'रामायणम्: पार्ट 1' ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन करीब 1.53 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। इस दौरान 1,414 शो के लिए लगभग 29,937 टिकटें बिकीं। शुरुआती टिकट बिक्री को फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

विदेशों में भी टिकटों की बिक्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इन बाजारों में टिकट बिक्री से लगभग 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। वहीं, मुंबई में कुछ शुरुआती शो सुबह 6:45 बजे रखे जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सामान्य टिकटों की कीमत 400 से 500 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि प्रीमियम सीटों के लिए 1,000 रुपये से अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

रणबीर कपूर बनेंगे राम, यश निभाएंगे रावण का किरदार

'रामायणम्' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। इसमें अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत अन्य कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म दो भागों में रिलीज करने की योजना बनाई गई है। इसके संगीत की जिम्मेदारी ए.आर. रहमान और बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी हंस जिमर को दी गई है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में भी रिलीज होगी। अब दर्शकों को इसके सिनेमाघरों में आने का इंतजार है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • PF अकाउंट की पूरी कुंडली अब WhatsApp पर! एक छोटा सा मैसेज और मिनटों में मिलेगी डिटेल 
  • शेफाली-हरमनप्रीत ने मचाया धमाल, भारत ने जिम्बाब्वे को किया क्लीन स्वीप, मंधाना की टीम ने दर्ज की शानदार जीत 
  • छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना दशहरा, CM विष्णु देव साय ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दिया ये खास संदेश