बॉलीवुड
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Jul 23, 2026, 09:20 PM IST
Prahaar Release: छात्रों के समर्थन को लेकर चर्चा में रहे राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उज्ज्वल निकम पर बनी इस फिल्म की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है।
![]()
प्रहार की रिलीज टली (pic credit-prahaar film)
प्रहार की रिलीज टली
पहले राजकुमार राव की फिल्म प्रहार 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टलने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के निर्माताओं ने सभी पक्षों से बातचीत के बाद इसकी रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उस समय फिल्म रिलीज करना सही नहीं माना गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर 'प्रहार' 7 अगस्त को रिलीज होती, तो उससे एक हफ्ते पहले 30 जुलाई को 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज हो जाती। वहीं, एक हफ्ते बाद 14 अगस्त को 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती थी। सूत्रों का कहना है कि 'प्रहार' एक खास फिल्म है और इसे अच्छी कमाई के लिए बेहतर रिलीज डेट की जरूरत है। यही वजह है कि इसकी रिलीज आगे बढ़ाई गई है। साथ ही, निर्माता दिनेश विजान अपनी फिल्मों का प्रमोशन काफी पहले से और बड़े स्तर पर करते हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज टलने की चर्चा पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में हो रही थी।
अगस्त में रिलीज होंगी ये फिल्में
बता दें कि अब तक राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। पिछले हफ्ते श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' के पोस्टपोन होने की खबर भी आई थी, लेकिन मेकर्स की तरफ से उस पर भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। फिलहाल यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अगस्त में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली हैं। सनी देओल और प्रीति जिंटा की 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी सिनेमाघरों में आएगी। वहीं, यश की पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त को रिलीज होगी। दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' पहले अगले महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 24 सितंबर 2026 तक के लिए टाल दिया गया है।
![]()
कुमार सरसauthor
कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article