world-news

Rajasthan University Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें कौन कर सकता है आवेदन और क्या है प्रक्रिया

July 13, 2026

Image

Rajasthan University Admission 2026 (Photo - AI)

Rajasthan University Admission 2026: राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) में विभिन्न विषयों में पीजी कोर्स के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पोस्टग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन छात्रों के लिए आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आवेदन की अंतिम तिथि क्या है, कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है, क्या अलग-अलग विषयों के लिए भरने पड़ेंगे अलग-अलग फॉर्म, आवेदन फॉर्म की फीस कितनी है, यहां कितने कोर्स उपलब्ध है।

क्या है पीजी कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि?

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। ग्रेजुएट छात्रों के पास आवेदन करने के लिए 20 दिन का समय है, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है। कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट डेट का इंतजार न करें समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?

किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज और यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पीजी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन के लिए छात्रों को कम से कम 50 से 55 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। इसके साथ ही बता दें कि ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार, जिनका रिजल्ट अवेटेड हैं वह आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

क्या दो अलग विषयों के लिए 2 फॉर्म भरने हैं?

अक्सर दो विषयों या उससे अधिक विषयों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के मन में एक प्रश्न रहता है कि क्या उन्हें हर विषय के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे। तो इस प्रश्न का जवाब है कि नहीं, राजस्थान यूनिवर्सिटी में दो या उससे अधिक विषयों के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को अलग-अलग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। एक ही फॉर्म में वह अधिकतम तीन विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बस सलाह है कि वह प्राथमिकता के अनुसार विषयों का चुनाव करें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • फोटो आईडी प्रूफ
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू है तो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (अगर लागू है तो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन

कितने कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन

कैसे करें राजस्थान यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन

स्टेप 1 - पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए PG Admission 2026 के दिए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - अब लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करते हुए आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5 - मांगे गए डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 6 - अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 7 - आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लें।

कितना है पीजी आवेदन फॉर्म का शुल्क?

राजस्थान यूनिवर्सिटी में जनरल कैटेगरी के लिए एक विषय के लिए आवेदन करने की फीस 850 रुपये हैं, लेकिन अगर आप 2 विषयों के लिए आवेदन करते हैं तो 1090 रुपये और तीन विषयों के लिए आवेदन शुल्क 1330 रुपये है। जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक विषयों के लिए आवेदन शुल्क 660 रुपये, दो विषयों के लिए 850 रुपये और तीन विषयों के लिए 1090 रुपये का भुगतान करना होगा।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

  • Hindi News
  • Education

End of Article