world-news

Raipur T20 Match: भारत-जिम्बाब्वे विमेंस फटाफट क्रिकेट मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को, जानें- कब से मिलेंगे टिकट

October 9, 2026

 Raipur India Zimbabwe WomenT20 Match: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 मैच (Raipur T20 Match)  खेले जाएंगे। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को मुकाबले होंगे। भारतीय टीम 11 अक्टूबर और जिम्बाब्वे की टीम 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी। मैच देखने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

12 अक्टूबर से ऑनलाइन मिलेंगे टिकट (Raipur T20 Match)

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को बताया कि इस बार मैचों के टिकट केवल ऑनलाइन बेचे जाएंगे। टिकटों की बिक्री शुरू होने से दर्शक ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। हालांकि, टिकट की कीमतों और बुकिंग से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में बैठक में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की (Raipur T20 Match)

मैचों की तैयारी को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Raipur India Zimbabwe WomenT20 Match
रायपुर में विमेंस क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बैठक की।

पार्किंग, सुरक्षा और ट्रैफिक पर जोर (Raipur T20 Match)

कलेक्टर ने स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही, पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेडियम में सामान तय कीमत से ज्यादा दाम पर नहीं बेचा जाना चाहिए, ताकि दर्शकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Raipur India Zimbabwe WomenT20 Match

मेडिकल और अग्निशमन व्यवस्था भी रहेगी (Raipur T20 Match)

मैचों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आग से बचाव के उपकरणों की व्यवस्था करने को कहा। जिला सेनानी के साथ समन्वय कर इन उपकरणों का पहले ही परीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा मेडिकल सुविधाओं और दर्शकों के आने-जाने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Durg University Registrar: हाईकोर्ट ने कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप का अटैचमेंट किया रद्द, जॉइनिंग देने पहुंचे तो चेंबर में मिला ताला

मीटिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत CEO कुमार बिश्वरंजन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा खलखो, रायपुर ग्रामीण ASP अभिषेक झा, ADM उमाशंकर बंदे और क्रिकेट संघ व BCCI के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Takhatpur CEO Suspend: तखतपुर जनपद पंचायत CEO सत्यव्रत तिवारी निलंबित, अधिकारी को रिलीव नहीं करने पर एक्शन