world-news

दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे किसानों को RAF ने हिरासत में लिया, अमेरिका-भारत ट्रेड डील का कर रहे विरोध

July 21, 2026

Farmers Protest: अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड डील समझौते को लेकर आज किसान दिल्ली के किसान घाट पहुंचे जहां उन्होंने RAF ने डिटेल कर लिया है.

Written By : बलराम पांडेय |  Edited By: निमिषा श्रीवास्तव |  Updated at : 21 Jul 2026 10:20 AM (IST)

Preferred Sources

Farmers Protest at Kisan Ghat against India US Trade Deal RAF Detains Protestors Farmers दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे किसानों को RAF ने हिरासत में लिया, अमेरिका-भारत ट्रेड डील का कर रहे विरोध

किसान घाट पर किसानों को किया गया डिटेल

Source : सोशल मीडिया

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ किसान आज (मंगलवार, 21 जुलाई) दिल्ली के किसान घाट पर विरोध कर रहे हैं. किसान घाट पर पहुंचे किसानों को प्रोटेस्ट शुरू होते ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने हिरासत में ले लिया है. स्थल पर दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवान दोनों तैनात हैं. बताया जा रहा है कि किसानों को वहां खड़ी की गईं बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया.

वहीं, जो किसान हरियाणा और पंजाब से आ रहे थे, उन्हें दिल्ली की सीमाओं पर ही रोक दिया गया है. किसानों को किसान घाट पहुंचने से रोका जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: CJP आंदोलन के बाद अब दिल्ली के नजदीक पहुंचे किसान, बंद किया गया शंभू बॉर्डर, हाई अलर्ट

ट्रेड डील क्यों रद्द कराना चाहते हैं किसान?

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान किसानों ने कहा कि उन्हें यह ट्रेड डील मंजूर नहीं है. इस समझौते से किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिलेगा. इससे किसानों को भारी नुकसान होगा. इस लिए ट्रेड डील समझौता रद्द होना चाहिए.

किसान घाट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए किसान घाट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस के साथ-साथ आरएएफ के जवान भी वहां तैनात किए गए हैं. हरियाणा, पंजाब और यूपी से आ रहे किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया गया है. 

करनाल में किसान और पुलिस आमने-सामने

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसान पहुंचे हैं. इस दौरान किसान और पुलिस आमने सामने हो गए हैं. नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है. दरअसल, किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे और पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद वहां जाम हो गया. 

मिलकर समस्याएं हल करेंगे- अशोक मित्तल

बीजेपी सांसद अशोक मित्तल ने किसानों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली बॉर्डर की ओर आ रहे हैं. हमें उनकी समस्याएं मिलकर हल करनी चाहिए. उनका दावा है कि जेपी नड्डा ने किसानों को चर्चा के लिए बुलाया था. ऐसी सूरत में जब माहौल अच्छा चल रहा हो तो उसे बिगाड़ना नहीं चाहिए. भारत के युवा ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जो राष्ट्रहित में न हो.

यह भी पढ़ें: अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 

Read More

Published at : 21 Jul 2026 10:09 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola