Pyaj Price Hike News: सरकार ने बफर स्टॉक से 35 रुपये प्रति किलो की दर पर प्याज बेचकर कीमतें घटाने की कोशिश की, लेकिन इसका असर अभी खुदरा बाजार में नजर नहीं आया। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में प्याज 60 रुपये से 70 रुपये प्रति किलो तक बिकता रहा, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया।
(Pyaj Price Hike News/ Image Credit: Pexels)
Modified Date: September 23, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: September 23, 2026 3:44 pm IST
HIGHLIGHTS
- प्याज की कीमतें कई बड़े शहरों में ₹50-70 प्रति किलो तक पहुंचीं।
- सरकार ₹35 प्रति किलो की सब्सिडी दर पर प्याज बेच रही है।
- दिल्ली में प्याज का सरकारी औसत भाव करीब ₹53 प्रति किलो रहा।
बिजनेस: Pyaj Price Hike News: देश में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई (Pyaj Price Hike News) का बजट बिगाड़ दिया है। कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए प्याज को उत्पादक राज्यों से बड़े शहरों तक पहुंचाने की पहल की है। साथ ही बफर स्टॉक से प्याज को 35 रुपये किलो की सब्सिडी वाली दर पर बेचने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद महानगरों के बाजारों में प्याज के दाम ऊंचे बने हुए हैं।
दिल्ली से चेन्नई तक कीमतों में तेजी
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव (Pyaj Price Hike News) करीब 53 रुपये प्रति किलो रहा। मुंबई में यह कीमत 58 रुपये के आसपास, जबकि कोलकाता और चेन्नई में करीब 60 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। वहीं, 22 सितंबर को प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 54.2 रुपये प्रति किलो रही। इस दौरान अलग-अलग बाजारों में न्यूनतम भाव 29 रुपये और अधिकतम कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक दर्ज की गई।
कई राज्यों में आम लोगों को महंगा मिल रहा प्याज
सरकारी आंकड़ों के मुकाबले स्थानीय बाजारों में प्याज की कीमतें कुछ जगह (Pyaj Price Hike News) ज्यादा बताई जा रही हैं। दिल्ली के कई इलाकों में गुणवत्ता और बाजार के हिसाब से प्याज 60 रुपये से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। महाराष्ट्र में औसत कीमत करीब 51.74 रुपये प्रति किलो और पश्चिम बंगाल में 55.77 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में यह करीब 61 रुपये, जबकि मणिपुर में 71 रुपये प्रति किलो से ज्यादा रही।
कांदा एक्सप्रेस से बफर स्टॉक तक सरकार की कोशिश जारी
प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार दिल्ली समेत 50 से अधिक शहरों में बफर स्टॉक का प्याज रियायती दर पर बेच रही है। सरकार ने 2026 के लिए करीब 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक रखा है। NCCF और NAFED जैसी एजेंसियां उत्पादक राज्यों से प्याज को खपत वाले इलाकों तक पहुंचा रही हैं। इसके लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ के अलावा सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन सरकारी बिक्री के बावजूद कई बड़े शहरों में खुदरा कीमतें अभी भी आम लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Rashmika Mandanna: ब्लैक आउटफिट में Rashmika का जलवा, ग्लैमरस लुक देख हो जाएंगे फिदा!
- Banks Open on Sunday: अब रविवार को भी खुलेंगे देशभर के सभी सरकारी बैंक.. दफ्तर जाकर कर सकते हैं लेन देन, जानिए सरकार ने अचानक क्यों लिया ये फैसला
- Ishan Anand BSP National Convener: मायावती ने भतीजे ईशान आनंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बसपा में हुए बड़े बदलाव ने सबको चौंकाया, आकाश के लिए कह दी ये बात
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: बड़े शहरों में प्याज कितने रुपये किलो बिक रहा है?
उत्तर: कई महानगरों में प्याज करीब ₹53 से ₹60 प्रति किलो बिक रहा है, जबकि कुछ स्थानीय बाजारों में भाव ₹70 तक पहुंच गया है।
प्रश्न 2: सरकार प्याज कितने रुपये किलो बेच रही है?
उत्तर: सरकार अपने बफर स्टॉक से प्याज ₹35 प्रति किलो की सब्सिडी वाली दर पर बेच रही है।
प्रश्न 3: ‘कांदा एक्सप्रेस’ क्या है?
उत्तर: ‘कांदा एक्सप्रेस’ सरकार की पहल है, जिसके जरिए उत्पादक राज्यों से प्याज को देश के अलग-अलग खपत वाले शहरों तक पहुंचाया जा रहा है।
प्रश्न 4: 22 सितंबर को प्याज की औसत कीमत कितनी थी?
उत्तर: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, 22 सितंबर को प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत ₹54.2 प्रति किलो थी।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।