Punjab News: पंजाब के मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि उन्हें फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारी गई.
Punjab News: पंजाब के मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि उन्हें फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारी गई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/13/anti-drug-activist-parvinder-jhota-shot-dead-2026-10-13-11-42-49.jpg)
पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या Photograph: (File/Social Media)
Punjab News: पंजाब के मनसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. झोटा पंजाब में नशीले पदार्थों की कथित खुलेआम बिक्री के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे थे.
विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के बाद पंजाब की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है. पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति और नशे के खिलाफ सरकार की मुहिम पर सवाल खड़े किए. राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि झोटा ने राज्य में नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन सरकार की ओर से उनके प्रयासों को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला. उन्होंने इस घटना को लेकर सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए.
👉 Live Murder of Anti Drug Activist Parvinder Jhotta, he was showing drug dealers live on his camera when he was shot dead by Medical shop owner who deals in selling Chitta
👉 Parvinder Jhotta, who was fighting against the drug menace in Mansa, was shot at and subsequently… pic.twitter.com/e5VSiNbrHO
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) October 13, 2026
अकाली दल ने भी उठाए सवाल
वहीं शिरोमणि अकाली दल ने भी परविंदर झोटा की हत्या को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए. पार्टी नेता सरबजीत सिंह झिंजर ने घटना से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए. वहीं अकाली दल ने सीएम भगवंत मान से पूछा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई करने के लिए सरकार कब कदम उठाएगी. उन्होंने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा और राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई.
पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान पर फिर उठे सवाल
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
केमिस्ट शॉप में चलाई गई गोली
बताया जा रहा है कि परविंदर सिंह झोटा मंगलवार को एक केमिस्ट शॉप में थे, उसी पर उन्हें गोली मारी गई. गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इजाल के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथी को भी गोली लगी है और उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल हुआ झोटा का साथी केमिस्ट शॉप पर दवाई लेने गया था, परविंदर सिंह झोटा भी उनके साथ गए थे. तभी उन्हें गोली मार दी गई.
ये भी पढ़ें: अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य
नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे परविंदर सिंह
परमिंदर सिंह झोटा पंजाब में नशे के खिलाफ पिछले कुछ सालों से अभियान चला रहे थे. खासकर दवाइयां बेचने वाली दुकानें जिन पर कथित तौर पर नशीली गोलियां बेची जाती है. मंगलवार सुबह भी उसके साथ एक शख्स था, जिसने कथित तौर पर उस दुकान पर नशीला पदार्थ खरीदा था, इसी दौरान परविंदर सिंह पर फायरिंग कर दी गई. बताया जा रहा है कि परविंद सिंह झोटा जब केमिस्ट शॉप पर पहुंचे थे तब वे फेसबुक पर लाइव थे.
ये भी पढ़ें: सीएम कैंप ऑफिस पर CBI रेड से भगवंत मान का हमला, बोले- हमारे खिलाफ भ्रष्टाचार का एक रुपया भी नहीं मिलेगा
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
