डूंगरपुर जिले के साबला थाना इलाके के धाणी कटारा गांव में रविवार को सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बनाया। साथ ही 2 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। इस 1 मिनट के वीडियो और सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के जिम्मेदार लोगों के नाम लिये है। साथ ही एक ASI पर भी आरो
.
दरअसल धाणी कटारा गांव में कीर्ति कुमार (29) पुत्र दलीप्रसाद कटारा ने रविवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। इससे पहले उसने अपना अंतिम वीडियो बनाया। इस 1 मिनट में वीडियो में उसने कहा कि वह गांव के ही पड़ोसी मुरलीधर, उसकी पत्नी और बेटे की प्रताड़ना से परेशान होकर सुसाइड कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उस पर एक्सीडेंट का झूठा मुकदमा और XUV गाड़ी जलाने का झूठा आरोप लगाया था, जिससे उसे मानसिक ठेस पहुंची। ASI तखतसिंह ने इन सभी से मिलभगत कर परेशान किया। उनको कड़ी से कड़ी सजा दो।

सुसाइड से पहले कीर्ति कुमार ने 1 मिनट का अपना अंतिम वीडियो बनाया। जिसमें पड़ोसी आरोपियों और 1 ASI को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
घर के पास फंदे पर लटका मिला था कीर्ति अपने घर के पास ही फंदे पर पेड़ से लटका हुआ मिला था। लोगों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और आसपुर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया था। पुलिस जीप से उसे तुरंत डूंगरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे था। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।
1 मिनट का वीडियो, 2 पेज का सुसाइड नोट वही घटना को लेकर परिजनों ने 1 मिनट का वीडियो और 2 पेज का एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है। ये वीडियो कीर्ति कुमार ने सुसाइड से पहले बनाया। जिसमें कीर्ति ने कहा "मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं, उसका कारण मुरलीधर कटारा, उसकी पत्नी लक्ष्मी और बेटा सुनील कटारा है। जिसने मेरे पर एक्सीडेंट का झूठा मुकदमा लगवाया और XUV गाड़ी जलाने के झूठे आरोप लगाए। मुझे प्रताड़ित किया। मेरा मानसिक रूप से परेशान कर ठेस पहुंचाई है। जिस कारण से मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।
ASI पर भी लगाए गंभीर आरोप इसमें ASI तखतसिंह का भी हाथ है। उसने भी उन सबको सबको सपोर्ट किया। उसने गलत काम करने में इन लोगों का सपोर्ट किया। मैं इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे एसपी साहब पर भरोसा है। मुझे न्याय मिले और आए दिन मेरे घर वालों को भी ये परेशान करते हैं और झूठा मुकदमा भी भविष्य में कर सकते हैं।"

कीर्ति कुमार अपने घर के पास ही फंदे पर लटका मिला था। उसे डूंगरपुर अस्पताल में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
4 महीने पहले हुई थी शादी सुसाइड नोट ने कीर्ति कुमार ने लिखा है कि उसकी शादी 4 महीने पहले हुई है। लेकिन शादी के बाद से पड़ोसी से लड़ाई झगड़े और गाली-गलौज की वजह से पति-पत्नी दोनों परेशान है। उनका पुराना और नया घर भी पास में है। आरोपी भी पास में ही रहते है। इसलिए आए दिन परेशान करते रहते है। जानबूझकर लड़ाई करते है, फिर से झूठा मुकदमा करने व फंसाने की कोशिश करते है।
इस वीडियो के बाद कीर्ति कुमार ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना के बाद परिवार के लोग मौत को लेकर आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने वीडियो और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।