world-news

Private Job in CG: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के शानदार अवसर, यहां होने जा रही 174 पदों पर भर्ती, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन

August 22, 2026

छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के शानदार अवसर, यहां होने जा रही 174 पदों पर भर्ती, Private Job in CG: Employment fair in Mungeli district on August 24

Private Job in CG: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के शानदार अवसर, यहां होने जा रही 174 पदों पर भर्ती, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन

Employment Fair in Mungeli District

Modified Date: August 22, 2026 / 06:02 pm IST

Published Date: August 22, 2026 6:01 pm IST

मुंगेली। Employment Fair in Mungeli District छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 24 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी संस्थाओं की ओर से अलग-अलग पदों पर कुल 174 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में लगेगा। इसमें निजी कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे।

10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं को अवसर

Employment Fair in Mungeli District रोजगार मेले में सूर्या कंस्ट्रक्शन की ओर से फिटर, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं एलआईसी ऑफ इंडिया में बीमा सखी और रूरल कैडर एजेंट के पदों पर अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल हो सकेंगे।

पंजीयन कार्ड लाना जरूरी (Employment Fair in Mungeli District)

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है। इच्छुक युवा निर्धारित समय पर ग्राम जमकोर स्थित रोजगार मेले में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। रोजगार मेले में उपलब्ध पदों और भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in तथा e-Rojgar CG App के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मुंगेली से भी संपर्क कर सकते हैं।

  • OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: ‘सत्ता के लिए पागल हो चुके हैं’…अखिलेश यादव को लेकर ये क्या बोल गए ओपी राजभर, जानें क्यों कही ऐसी बात 
  • International Flight Travel New Rules: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुशखबरी, इमिग्रेशन के लिए अब नहीं चाहिए होगा ये डॉक्युमेंट, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम 
  • NTPC Kaniha Plant Blast Update: यहां NTPC पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट.. कलेक्टर ने कहा, ‘कारणों का पता नहीं’.. जाने अफरा-तफरी के बीच कितने जानमाल का नुकसान
  • Raipur Dharmantaran Case: राजधानी में प्रार्थना सभा में जुटी थीं महिलाएं, विरोध के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 3 महिलाएं गिरफ्तार 
  • Gujarat Toxic Liquor Case: शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब पीने से हुई इतने लोगों की मौत, कई का इलाज जारी, जानें कैसे हुई ये लापरवाही 
  • International Flight Travel New Rules: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुशखबरी, इमिग्रेशन के लिए अब नहीं चाहिए होगा ये डॉक्यूमेंट, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Private Job in CG: Employment fair in Mungeli district on August 24

advertisement will close in 10 seconds ×

ads