entertainment

Prahaar Vs Raftaar: राजकुमार राव की 2 फिल्में 1 ही दिन होंगी रिलीज़, खुद से ही टक्कर लेंगे एक्टर

August 13, 2026

Prahaar Vs Raftaar: राजकुमार राव की 2 फिल्में 1 ही दिन होंगी रिलीज़, खुद से ही टक्कर लेंगे एक्टर

राजकुमार राव वर्सेज राजकुमार राव

Prahaar Vs Raftaar: अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की रिलीज़ डेट में मेकर्स ने बदलाव किया है. पहले ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज़ होनी थी, लेकिन तब ये फिल्म पोस्टपोन कर दी गई थी. अब मेकर्स ने बताया है कि ‘प्रहार’ को वो 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज़ करेंगे. पर रोचक बात ये है कि 16 अक्टूबर को ही राजकुमार राव की एक और फिल्म रिलीज़ होनी है. इस फिल्म का नाम रफ्तार है और मेकर्स ने काफी पहले ही इसकी रिलीज़ के लिए 16 अक्टूबर के दिन को तय किया था.

आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि किसी एक स्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किसी दूसरे स्टार से टकराती है. पर यहां हैरानी की बात ये है कि राजकुमार राव स्टारर दो फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में आएं रही हैं. अगर किसी की रिलीज़ नहीं टाली जाती तो दोनों की टक्कर भी तय है. ऐसे में राजकुमार राव के फैंस के लिए किसी एक फिल्म को चुनना बेहद ही मुश्किल होने वाला है.

‘रफ्तार’ भी हुई थी पोस्टपोन

राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान काफी पहले हुआ था. शुरुआत में मेकर्स ने बताया था कि फिल्म 24 जुलाई को आएगी. हालांकि बाद में 22 मई को राजकुमार राव ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी फिल्म अब 16 अक्टूबर को रिलीज़ होगी. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबलकर ने किया है और इसे राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है.

कौन सी फिल्म की टलेगी रिलीज?

‘रफ्तार’ एक तरह से राजकुमार राव की ही फिल्म है. उनकी पत्नी ने इसे प्रोड्यूस किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर इस फिल्म को आगे बढ़ा दिया जाएगा. इसकी रिलीज डेट के बारे में मई में बताया गया था, जबकि ‘प्रहार‘ की रिलीज डेट आज बताई गई है. हालांकि आधिकारिक जानकारी आने पर ही पता चलेगा कि कौन सी फिल्म की रिलीज टलेगी.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button