world-news

Prahaar Release: राजकुमार राव की 'प्रहार' को मिली नई रिलीज डेट? बैक-टू-बैक दो फिल्में थिएटर्स में देंगी दस्तक

August 7, 2026

Rajkummar Rao Prahaar Release Date: राजकुमार राव इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं, क्योंकि उनके पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनपर वो काम कर रहे हैं. राजकुमार राव जल्द ही ‘दादा’, ‘प्रहार’ और ‘रफ्तार’ में नजर आएंगे, जिनकी काफी वक्त से चर्चा हो रही है. राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. पहले ये 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में खबर आई कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. हालांकि, मेकर्स ने नई तारीख का ऑफिशियली ऐलान नहीं किया था. इसी बीच ‘प्रहार’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

राजकुमार राव के लिए आने वाला वक्त काफी बिजी रहेगा, क्योंकि एक्टर के पास बैक-टू-बैक कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. लंबे टाइम से सुर्खियों में चल रही ‘प्रहार’ ऐन मौके पर टाल दी गई थी. हालांकि, इसकी रिलीज डेट मेकर्स ने अनाउंस नहीं की है. दूसरी ओर ‘रफ्तार’ भी अक्टूबर के लिए शेड्यूल है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब ‘प्रहार’ कब रिलीज हो सकती है.

कब रिलीज होगी प्रहार?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ अब 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की गई है. अगर ऐसा होता है तो राजकुमार राव के फैंस को सितंबर में उनकी नई फिल्म देखने को मिलेगी. आपको बता दें कि ‘प्रहार’ 7 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया. इसे टालने के पीछे की वजह को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अगस्त में कई बड़ी फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं और वो ‘प्रहार’ का किसी भी फिल्म से क्लैश नहीं चाहते थे.

यह भी पढ़ें – पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म को मिला टाइटल, लीड रोल में होंगे राजकुमार राव

रफ्तार की टली थी डेट

हालांकि, ‘प्रहार’ की रिलीज टलने को लेकर मेकर्स की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है. वहीं अब सामने आई नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म सितंबर में रिलीज हो सकती है. ऐसे में फैंस मेकर्स की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. राजकुमार राव की दूसरी फिल्म ‘रफ्तार’ भी इसी साल रिलीज के लिए तैयार है. आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पत्रलेखा ने Kampa Films के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में राजकुमार राव के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आएंगी.

बैक टू बैक दो फिल्में होंगी रिलीज?

पहले ‘रफ्तार‘ 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज करीब दो महीने आगे बढ़ा दी गई. अब ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026, यानी दशहरा वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो सितंबर में ‘प्रहार’ और अक्टूबर में ‘रफ्तार’ के साथ राजकुमार राव लगातार दो महीनों में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button