auto

PPF vs Ceramic Coating: गाड़ी के पेंट को कौन रखेगा सुरक्षित? जानिए दोनों की कीमत और इसके फायदे - ppf vs ceramic coating best car paint protection explained

August 21, 2026

PPF or Ceramic Coating: नई गाड़ी खरीदते समय उसके पेंट को सुरक्षित रखने के लिए लोग अक्सर PPF या Ceramic Coating में से किसी को चुनते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन सा बेस्ट है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई गाड़ी खरीदते ही हर किसी की पहली ख्वाहिश होती है कि कार का पेंट हमेशा नया, चमकदार और बिना किसी स्क्रैच का रहे। इसके लिए खास तौर पर दो विकल्पों पर लोग विचार करते हैं- Paint Protetion Film और Ceramic Coating। दोनों में क्या अंतर गै और आपकी गाड़ी के लिए कौन सा बेहतर होगा, आइए समझते हैं।

PPF क्या होता है?

Paint Protection Film एक क्लियर, पतली और प्लास्टिक जैसी थर्माप्लास्टिक रियुरेथेन (TPU) लेयर होती है जिसे गाड़ी के पूरे बॉडी पर चिपकाया जाता है। यह एक फिजिकल शील्ड की तरह काम करता है। इसका फायदा है कि छोटे-मोटे स्क्रैच, उड़ती हुई गिट्टियों और पत्थरों के निशान से बचाती है। इसमें Self Healine Property होती है जिससे धूप, गर्मी या छोटे-मोठे खरोंच अपने आप गायब हो जाते हैं।

Ceramic Coating क्या है?

सिरेमिक कोटिंग एक लिक्विड पॉलिमर होता है जिसे गाड़ी के पेंट के ऊपर लगाया जाता है। यह पेंट के साथ मिलकर एक केमिकल बॉंड बनाता है। यह एक केमिकल प्रोटेक्शन और चमक को बढ़ाने वाली लेयर है। यह गाड़ी को अच्छी शाइनिंग देने का काम करता है। इसके अलावा पानी, धूल और गंदगी को गाड़ी पर टिकने नहीं देता है जिससे धुलाई आसान हो जाती है।

किसकी लाइफ ज्यादा है?

PPF की बात करें तो एक अच्छे ब्रांड के PPF की लाइफ 5 से 10 साल तक होती है जबकि Ceramic Coating की लाइफ 1 से 3 साल होती है और इसे समय-समय पर मेंटेन करना पड़ता है। अगर आप सिर्फ गाड़ी की चमक बढ़ाना चाहते हैं और इसे साफ रखना चाहते हैं और बजट कम है तो Ceramic Coating बेहतर विकल्प है।

अगर आप रोजाना ट्रैफिक, हाईवे या ऐसी जगह गाड़ी चलाते हैं जहां स्क्रैच और पत्थरों का खतरा ज्यादा है तो PPF बेस्ट है।

फचर Paint Protection Film (PPF) Ceramic Coating
स्क्रैच प्रोटेक्शन बहुत मजबूत (पत्थर और चाबी के स्क्रैच सोख लेता है) बहुत हल्का (सिर्फ धुलने के निशान से बचाता है)
लुक और चमक सामान्य (मैट या ग्लॉसी) बेहद चमकदार और गहरा रंग (Showroom Finish)
खर्च (Cost) ज्यादा महंगा (₹60,000 से ₹1.5 लाख+) बजट-फ्रेंडली (₹15,000 से ₹40,000)

यह भी पढ़ें- ABS vs EBD: बरसात में इमरजेंसी ब्रेकिंग के वक्त कौन ज्यादा सुरक्षित? जानिए अंतर और कैसे करते हैं काम