auto

गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?

July 27, 2026

एक्सप्लोरर

हिंदी न्यूज़ऑटोगिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?

गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?

Small Cars Growth: खासकर छोटे शहरों और कस्बों में ऐसे ग्राहकों की संख्या काफी ज्यादा है, जहां लोग अपनी पहली कार के रूप में किफायती और आसान ड्राइविंग वाली कार खरीदना पसंद करते हैं. 

Written By : क़मरजहां |  Updated at : 27 Jul 2026 03:50 PM (IST)

Preferred Sources

Small Cars Sales Growth Hatchback Maruti Alto WagonR Tata Tiago First Time Buyers Power गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?

अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?

Source : Social Media

भारतीय कार बाजार में पिछले कुछ समय से एसयूवी कारों की पॉपुलेरिटी तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते हैचबैक की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही थी. लेकिन जून 2026 के बिक्री आंकड़ों ने एक बार फिर छोटी कारों की वापसी के संकेत दिए हैं. खासतौर पर Maruti Suzuki Alto ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया है.

पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक अब भी छोटी कारों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. खासकर छोटे शहरों और कस्बों में ऐसे ग्राहकों की संख्या काफी ज्यादा है, जहां लोग अपनी पहली कार के रूप में किफायती और आसान ड्राइविंग वाली कार खरीदना पसंद करते हैं. 

हैचबैक कारों की सेल्स रिपोर्ट

  • जून 2026 में भारत में कुल 16 प्रमुख हैचबैक की बिक्री 79,419 यूनिट रही, जो पिछले साल जून की तुलना में करीब 17 फीसदी ज्यादा है. हालांकि, मई 2026 के मुकाबले बिक्री में गिरावट आई है, लेकिन सालाना आधार पर हैचबैक सेगमेंट में सुधार देखने को मिला है. वहीं दूसरे क्वार्टर (Q2 2026) में हैचबैक कारों की बिक्री में करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
    गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?
  • इस बिक्री में सबसे बड़ा बदलाव Maruti Suzuki Alto की वापसी है. जून 2026 में Alto की 10,388 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में करीब 106 फीसदी ज्यादा है. वहीं दूसरी तिमाही में Alto की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई. इससे पता चलता है कि कम कीमत, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली कारों की मांग अभी भी बनी हुई है.
  • हैचबैक सेगमेंट में Maruti Suzuki WagonR सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रही. जून में WagonR की 16,952 यूनिट बिकीं और इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 31 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद Maruti Swift दूसरे स्थान पर रही, जिसकी 15,215 यूनिट बिकीं. Swift की बिक्री में भी पिछले साल की तुलना में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

इन कारों की कैसी रही परफॉर्मेंस?

  • Maruti Baleno ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और इसकी बिक्री करीब 39 फीसदी बढ़कर 12,488 यूनिट तक पहुंच गई. वहीं Tata Tiago और Hyundai Grand i10 Nios जैसी कारों ने भी पॉजिटिव ग्रोथ दिखाई. Toyota Glanza की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिली. हालांकि, सभी हैचबैक कारों को फायदा नहीं मिला.
  • Tata Altroz और Hyundai i20 जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई. Altroz की बिक्री में करीब 39 प्रतिशत और Hyundai i20 की बिक्री में करीब 52 प्रतिशत की कमी आई. इससे पता चलता है कि ग्राहक अब छोटी कारों में भी कीमत, माइलेज और वैल्यू फॉर मनी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं.

  • गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?

किस कंपनी का दबदबा ज्यादा?

  • ब्रांड के हिसाब से देखें तो Maruti Suzuki का दबदबा अभी भी सबसे ज्यादा है. कंपनी ने जून 2026 में हैचबैक सेगमेंट में 57,332 यूनिट की बिक्री की, जिससे उसे करीब 72 फीसदी बाजार हिस्सेदारी मिली. इसके मुकाबले Tata Motors और Hyundai काफी पीछे रहे.
  • Alto की बढ़ती बिक्री के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं. कम कीमत, बेहतर माइलेज, आसान मेंटेनेंस और छोटे शहरों में पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों की बढ़ती संख्या इसकी बड़ी वजह हो सकती है. इसके अलावा छोटे बजट वाली कारों की कीमतों में कमी और बेहतर फाइनेंस ऑप्शन ने भी ग्राहकों को आकर्षित किया है.
  • कुल मिलाकर, जून 2026 के आंकड़े बताते हैं कि भले ही एसयूवी का दबदबा बढ़ रहा है, लेकिन किफायती और माइलेज देने वाली हैचबैक कारों की मांग अभी खत्म नहीं हुई है. Maruti Alto की शानदार वापसी इस बात का संकेत है कि भारतीय ग्राहक आज भी अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से छोटी कारों को महत्व देते हैं.

यह भी पढ़ें:-

ये हैं किफायती टॉप-5 कारें, 28 किमी से ज्यादा मिलता है माइलेज 

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More

Published at : 27 Jul 2026 03:50 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी