जयपुर में चरवाहे की हत्या मामले का भांकरोटा थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में उसके ही साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरवाहे को मारने में यूज लाठी को जब्त कर लिया है। हत्या के शक में पकड़ने पर
.
DCP (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- हत्या के मामले में आरोपी हरदेव बागरिया (43) निवासी गांव गिदानी दूदू को अरेस्ट किया है। उसने अपने ही साथी कालूराम बागरिया (46) निवासी मौखपुरा का मर्डर किया था। घटनाक्रम के मुताबिक, दोनों ही साथ मिलकर भेड़ चराते थे। वह भेड़ों का एक ग्रुप चराने के लिए भांकरोटा इलाके में आए थे। महापुरा के बीड़ की ढाणी में शनिवार रात भेड़ों के झुंड के साथ रुके थे।
पहरे की बात पर झगड़ा
रात को भेड़ों के पेहरे को लेकर दोनों की आपस में बात हुई। हरदेव ने शराब पीने के बाद कालूराम को पहले पहरा देने को कहा। देर रात उठकर वह पेहरा दे देगा कहकर सो गया। रात करीब 3 बजे कालूराम ने हरदेव को पेहरा देने के लिए जगाया। नींद से जागते ही हरदेव व कालूराम की आपस में कहासुनी हो गई।
दो दिन पहले भी पेहरे की बात को लेकर हुई कहासुनी ने झगड़ा के रुप ले लिया। गुस्से में हरदेव ने पास पड़ा पत्थर उठाकर कालूराम को मारा। उसके पास लाठी से सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान होकर कालूराम नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बचने की करता रहा कोशिश दरअसल, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे कालूराम बागिरया का शव मिला था। शव देखकर लोगों ने भांकरोटा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर मिले उसके साथी हरदेव से कालूराम की मौत के बारे में पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान हरदेव ने बचने के लिए बताया कि कालूराम को खून की उल्टी हो रही थी। उसके बाद वह जमीन पर गिर गया। सिर में चोट लगने पर खून बहने लगा। कालूराम के ऊपर चद्दर डालकर वह मदद के लिए आस-पास गया था। पुलिस ने शक होने पर हरदेव को पकड़ सख्ती से पूछताछ की। हरदेव ने झगड़े में कालूराम की लाठी से वार कर हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की ओर से वारदात में यूज छिपाई लाठी को भी बरामद कर लिया है।
ये भी पढ़ें…
जयपुर में सिर पर हमला करके चरवाहे की हत्या:भेड़ों के पास मिली लहूलुहान लाश, साथी से हुआ था झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी

जयपुर में रविवार सुबह एक चरवाहे की लाश मिली है। भेड़ों के पास लहूलुहान हालत में उसका शव पड़ा था। सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। भांकरोटा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। (पूरी खबर पढ़ें)