world-news

बलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता| Navbharat Live

July 26, 2026

बलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन

सार

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव ने खरगोन के बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करते हुए किसानों की आय बढ़ाने, उन्नत खेती, सिंचाई, बिजली और कृषक कल्याण वर्ष-2026 की योजनाओं पर जोर दिया।

Balram Krishi Mahotsav MP

मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)

विस्तार

Balram Krishi Mahotsav MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया से वर्चुअली जुड़कर खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों का कल्याण सर्वोपरि है और कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत प्रदेशभर में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत वर्ष की पहली छमाही में कृषि उपकरणों, आधुनिक तकनीक और उन्नत खेती को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। वहीं दूसरी छमाही में प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 15 जुलाई को इंदौर से हुई थी, जबकि 23 जुलाई को आलीराजपुर में भी कृषि महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।

सिंचाई, बिजली और किसानों की सुरक्षा पर सरकार का फोकस

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में लगातार सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है और किसानों के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि गांवों से दूध और सब्जियां लेकर दोपहिया वाहनों से शहर आने-जाने वाले किसानों को सुरक्षा के लिए हेलमेट भी वितरित किए गए हैं। इसे उन्होंने किसानों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नवाचार बताया।

सम्बंधित ख़बरें

13 नवंबर तक सभी जिलों में होंगे बलराम कृषि महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में 13 नवंबर तक बलराम कृषि महोत्सव और खेती-किसानी से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और कृषि नवाचारों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़ें : ओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार

उन्नत खेती अपनाकर बढ़ाएं आय

मुख्यमंत्री ने किसानों से उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक खेती से उत्पादन और लाभ दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष में 16 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की है, ताकि किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक समन्वित रोडमैप पर काम किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को दिन और रात दोनों समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे।

Follow Navbharatlive whatsapp