world-news

कौन हैं अनाहत सिंह? जानिए कैसे भारत की बेटी बनी वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियन

July 26, 2026

16

वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप 2026 में रचा इतिहास

Image Credit : Instagram

वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप 2026 में रचा इतिहास

वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप 2026 का फाइनल कनाडा के ओंटारियो में खेला गया। इस मुकाबले में भारत की युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्र की खिलाड़ी रुकैया सालेम को लगातार तीन गेम में 11-3, 11-7 और 11-9 से हराया। पूरे मैच में अनाहत ने आत्मविश्वास, तेजी और बेहतरीन रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ वह वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियन बनने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

कौन हैं अनाहत सिंह?

Image Credit : Instagram

कौन हैं अनाहत सिंह?

अनाहत सिंह का जन्म 13 मार्च 2008 को दिल्ली में हुआ। बचपन से ही उन्हें खेलों में इंटरेस्ट था। महज 6-7 साल की उम्र में उन्होंने स्क्वॉश खेलना शुरू कर दिया था। उनके माता-पिता ने शुरू से ही उनका पूरा साथ दिया और बेहतरीन ट्रेनिंग दिलाई। कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई जूनियर टूर्नामेंट जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आज वह भारत की सबसे होनहार स्क्वॉश खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं।

36

आसान नहीं था यह सफर

Image Credit : Instagram

आसान नहीं था यह सफर

अनाहत के लिए वर्ल्ड चैंपियन बनने का सफर बिल्कुल आसान नहीं था। पिछले कुछ सालों से वह सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हर बार उनका सपना अधूरा रह जाता था। कभी क्वार्टर फाइनल में हार मिली तो कभी सेमीफाइनल में। हालांकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगातार मेहनत, फिटनेस और प्रैक्टिस के दम पर आखिरकार उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया।

और पढे़ं- राष्ट्रमंडल खेल: भारत के लिए अहम दिन, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से गोल्ड की आस

46

जीत के बाद हुईं भावुक अनाहत सिंह

Image Credit : Instagram

जीत के बाद हुईं भावुक अनाहत सिंह

जैसे ही अनाहत ने मैच का आखिरी प्वाइंट जीता, उन्होंने खुशी में अपना रैकेट हवा में उछाल दिया। इसके बाद स्टैंड्स में बैठे अपने माता-पिता और कोच की ओर मुस्कुराते हुए देखा। मैच के बाद उन्होंने कहा- "मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने यह खिताब जीत लिया है। पिछले कुछ सालों में मिली हार ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। यह मेरे जूनियर करियर का आखिरी मौका था और मैं इसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती थी।"

56

दबाव में भी खेलीं चैंपियन जैसी पारी

Image Credit : Instagram

दबाव में भी खेलीं चैंपियन जैसी पारी

यह जूनियर कैटगिरी में अनाहत का आखिरी वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर्नामेंट था। इसके बाद वह सीनियर लेवल पर खेलेंगी। ऐसे में उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव था। इसके बावजूद उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। फाइनल में पहले दो गेम आसानी से जीतने के बाद तीसरे गेम में जब रुकैया सालेम ने वापसी की कोशिश की, तब भी अनाहत ने धैर्य बनाए रखा और 11-9 से गेम जीतकर इतिहास रच दिया।

66

भारत का नाम किया रोशन

Image Credit : Instagram

भारत का नाम किया रोशन

अनाहत सिंह की यह जीत भारतीय स्क्वॉश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे पहले भारत के कई खिलाड़ी वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर चुके थे, लेकिन कोई भी खिताब नहीं जीत पाया था। अनाहत ने यह सपना पूरा कर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया और आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा बन गई।

अनाहत सिंह को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. अनाहत सिंह कौन हैं?

अनाहत सिंह दिल्ली की युवा भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप 2026 जीतकर इतिहास रचा।

2. अनाहत सिंह ने किसे हराकर खिताब जीता?

उन्होंने फाइनल में मिस्र की रुकैया सालेम को 11-3, 11-7, 11-9 से हराया।

3. अनाहत सिंह की इस जीत का क्या महत्व है?

वह वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियन बनने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं, जो भारतीय स्क्वॉश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।