world-news

धर्मेंद्र प्रधान गए, प्रह्लाद जोशी आए; सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी

July 25, 2026

देश

धर्मेंद्र प्रधान गए, प्रह्लाद जोशी आए; सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी

  • Edited by: अनुराग गुप्ता
  • Updated Jul 25, 2026, 08:50 PM IST

CJP Protest Ends: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके बाद, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Image

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (फोटो साभार: @JoshiPralhad)

Photo :

Twitter

CJP Protest Ends: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके बाद, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभाग के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रह्लाद जोशी उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे। बता दें कि प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और अब इन मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आंदोलन खत्म

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों ने सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्रों की मांगों को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद, सीजेपी ने जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन वापस ले लिया और छात्रों से शांतिपूर्वक घर वापस लौटने की अपील की।

जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल

प्रधान के इस्तीफे और सरकार द्वारा छात्रों की मांगें मानने के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल देखने को मिला। हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी ढोल की धुन पर थिरकते, तिरंगा लहराते और 'वंदे मातरम' का उद्धोष करते दिखे। इसे छात्रों और युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी जीत करार दिया गया।

कुछ दिन पहले तक जिस प्रदर्शन स्थल पर झड़पें हुई थीं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे और लोग घायल हुए थे, वहीं अब जश्न का माहौल है। प्रदर्शनकारी एक-दूसरे को गले लगा रहे थे, तिरंगा लहरा रहे थे, 'चक दे इंडिया' गीत पर गोल घेरा बनाकर नाच रहे थे और लोकतंत्र व छात्र एकता के समर्थन में नारे लगाते हुए डफली बजा रहे थे।

Anurag Gupta

अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article