'मैंने और श्रेयस भाई ने मिलकर...' डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन पर यश ठाकुर ने दिया बड़ा बायन, जानें क्या कहा?
Yash Thakur : भारत के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने के बाद बड़ा बयान दिया है.
Yash Thakur : भारत के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने के बाद बड़ा बयान दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/25/yash-thakur-2026-07-25-20-22-40.jpg)
Yash Thakur Photograph: (x/bcci)
Yash Thakur : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मैच में भारत के लिए यश ठाकुर को डेब्यू करने का मौका मिला है. 27 साल के इस खिलाड़ी ने आज यानी 25 जुलाई (शनिवार) को भारत के लिए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 220 रनों का लक्ष्य जिम्बाब्वे को दिया और 129 रनों पर रोककर 90 रनों से मैच जीत लिया. इस जीत में यश ठाकरु का भी अहम योगदान रहा, उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया.
यश ठाकुर ने डेब्यू मैच में किया शानदार प्रदर्शन
यश ठाकुर ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर दो विकेट हासिल किए. यश ने 4 ओवर में 7.50 की इकोनोमी के साथ 30 रन खर्च किए और कुल 2 विकेट चटकाए. उन्होंने ब्रायन बेनेट को 32 रनों पर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद तदिवानाशे मारुमानी को अंत के ओवर्स में 24 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
शानदार प्रदर्शन के बाद यश ठाकुर ने दिया बड़ा बयान
यश ठाकुर ने कहा कि, 'मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि मुझे यह गेम खेलने का मौका मिला. मैं अपने परिवार और अपने करीबियों का भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया. इसलिए मैं इसके लिए सच में शुक्रगुजार हूं. मुझे लगता है कि विकेट बैटिंग के लिए सच में बहुत अच्छा था. मैंने और श्रेयस भाई ने स्पेल से पहले अपने प्लान पर बात की और हम उन पर टिके रहे. हमें लगा कि इस विकेट पर स्लोअर बॉल बहुत असरदार ऑप्शन होगी, इसलिए हमने इसका साथ दिया और यह हमारे लिए काम कर गया. पिछले महीने मैं इंडिया A के श्रीलंका टूर पर खेल रहा था. मैंने वहां वन-डे और टेस्ट दोनों सीरीज खेली थीं. मैं हमेशा व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल क्रिकेट दोनों के लिए अपने प्लान तैयार रखता हूं. मुझे दोनों पसंद हैं. मैं बस गेम खेलना चाहता हूं'.
— FanCode (@FanCode) July 25, 2026
कौन हैं यश ठाकुर?
यश ठाकुर का जन्म 28 दिसंबर 1998 में पश्चिम बंगाल कोलकाता में हुआ. वह विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. यश ठाकुर ने 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 93 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका एक पारी में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 44 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. उनका नाम भारतीय क्रिकेट में काफी तेजी से उठ रहा है.
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
यश ठाकुर ने 57 लिस्ट-ए मैचों में 90 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 53 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. इसके अलावा 74 T20 मैचों में यश ठाकुर ने 110 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 16 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. यश ठाकुर के पास काफी वैरिएशन है, जो उन्हें खास बनाती है. अब देखने वाली बात होगी कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें :भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रनों से रौंदकर सीरीज की अपने नाम, ईशान-तिलक के बाद यश और प्रिंस ने मचाया धमाल
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें