कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
विज्ञापन
सार
Central Railway Cancelled Trains: कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन का बहाली कार्य जारी हुआ। मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों का रद्दीकरण और डायवर्जन बढ़ाया। यात्रा से पहले देखें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट।

इंडियन रेलवे (सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Karjat Lonavala Ghat Third Line Restoration: दक्षिण-पूर्वी घाट सेक्शन में कर्जत-लोनावला के बीच तीसरी लाइन की बहाली का काम पूरा होने तक मध्य रेल ने कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन और डायवर्जन को अस्थायी रूप से बढ़ा दिया है। यह बदलाव 24 जुलाई 2026 से लागू होंगे।
मध्य रेल टीम ने डाउन लाइन और कर्जत-लोनावला के बीच मिड लाइन को पहले ही बहाल कर दिया है। अब तीसरी लाइन पर काम जारी है। इसी कारण यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संचालन में बदलाव किए गए हैं।
कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द
डाउन ट्रेनें: 22157 CSMT-चेन्नई एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई, 22732 CSMT-हैदराबाद एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई, 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 25 से 27 जुलाई, 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस 25 से 27 जुलाई और 11041 दादर-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस 25 जुलाई को रद्द रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अप ट्रेनें: 22158 चेन्नई-CSMT एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई, 22731 हैदराबाद-CSMT एक्सप्रेस 25 से 27 जुलाई, 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई, 20496 हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई और 11042 साईनगर शिर्डी-दादर एक्सप्रेस 26 जुलाई को रद्द रहेगी।
डायवर्जन और शॉर्ट टर्मिनेशन
इस मार्ग की कुछ ट्रेनों को दौंड-मनमाड-इगतपुरी- कल्याण एवं सूरत-पलधी-मनमाड-दौंड- सोलापुर के रास्ते चलाया जाएगा। इसमें 18519 विशाखापत्तनम-LTT, 22102 मदुरै-LTT, 11018 कराईकल-LTT, 20992 दौंड-अजमेर, 22193 दौंड-ग्वालियर, 22718 सिकंदराबाद-राजकोट और 16614 कोयंबटूर-राजकोट एक्सप्रेस शामिल हैं।
11140 होस्पेटे-CSMT एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक पुणे में और 11030 कोल्हापुर-CSMT एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक खड़की में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं 11029 CSMT-कोल्हापुर और 11139 CSMT-होस्पेट एक्सप्रेस क्रमशः पुणे और खड़की से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी।
यह भी पढ़ें: TMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
रेलवे ने की अपील
मध्य रेल की टीम चुनौतीपूर्ण और दुर्गम इलाके में 24 घंटे काम कर रही है ताकि मलबा हटाकर सेवा जल्द बहाल की जा सके। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन या NTES ऐप पर ट्रेन की स्थिति जांच लें। सोशल मीडिया पर भी नियमित अपडेट दिए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण हुई असुविधा के लिए रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
