world-news

इटावा में रेलवे ट्रैक किनारे मिले युवक-युवती के शव: टॉप से बंधे थे दोनों हाथ, युवक के सिर पर चोट के निशान थे; शिनाख्त के प्रयास जारी - Jaswantnagar News

July 24, 2026

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • Jaswantnagar
  • Etawah Railway Track Death Case | Youth Girl Found Dead Near Jaswantnagar

इटावा में रेलवे ट्रैक किनारे मिले युवक-युवती के शव:टॉप से बंधे थे दोनों हाथ, युवक के सिर पर चोट के निशान थे; शिनाख्त के प्रयास जारी

मोहम्मद जनीब | जसवंतनगर, इटावा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी। - Dainik Bhaskar

शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी।

इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक और एक युवती के अज्ञात शव मिले।

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग के चलते चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या का मामला माना है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

देखिए 2 तस्वीरें…

रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक और एक युवती के अज्ञात शव मिले।

रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक और एक युवती के अज्ञात शव मिले।

वती सफेद टॉप और काली जींस में थी। युवती के हाथ उसी के टॉप से बंधे हुए थे।

वती सफेद टॉप और काली जींस में थी। युवती के हाथ उसी के टॉप से बंधे हुए थे।

युवक और एक युवती के अज्ञात शव

पुलिस के अनुसार, सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पोल संख्या 1164/14 और 1164/16 के बीच अप लाइन पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक युवक और युवती की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से उनकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया

उपनिरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग के कारण चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मृतकों के कपड़ों का विवरण दिया। युवक ने सफेद टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहन रखी थी, जबकि युवती सफेद टॉप और काली जींस में थी। मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पंचनामा भरा गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान के प्रयास भी लगातार जारी हैं ताकि घटना के पीछे की सही वजह का पता चल सके।

.