- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bulandshahar
- Congress Protest In Delhi | Rahul Gandhi Demands Dharmendra Pradhan Resign
बुलंदशहर से सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे:छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध जताया, गांधी स्मृति पहुंचकर की प्रधान के इस्तीफे की मांग
प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुलंदशहर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र राघव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में देश भर से हजारों पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
यह प्रदर्शन 24 अकबर रोड (AICC मुख्यालय) और राहुल गांधी के 5 सुनहरी बाग स्थित आवास से शुरू हुआ। दिल्ली पुलिस द्वारा जगह-जगह लगाई गई भारी बैरिकेडिंग और अवरोधों के बावजूद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला आगे बढ़ता रहा। राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के साथ, पुलिस के सभी अवरोधों को पार करते हुए समर्थकों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे।
गांधी स्मृति पहुंचकर, राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद राहुल गांधी ने घोषणा की कि छात्रों को न्याय दिलाने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता तानाशाही के आगे झुकने वाला नहीं है।

बुलंदशहर से कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र राघव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता बस से दिल्ली पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दिशा-निर्देशन में इस प्रदर्शन में राज्य से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर, और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के नेतृत्व में यूपी का प्रतिनिधिमंडल इस आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहा।
बुलंदशहर से प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेताओं में इंजीनियर रवि लोधी (बुलंदशहर अध्यक्ष) और ज्ञानेंद्र सिंह राघव (उपाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर) शामिल थे। इन नेताओं के साथ हजारों अन्य कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ खड़े रहने का दृढ़ संकल्प लिया।

दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया।
.