world-news

नीट पेपर लीक केस में केंद्र सरकार का एक्शन: उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश पाल गंगवार बने नए सेक्रेटरी

July 23, 2026

Neet Paper Leak Action: केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने गुरुवार को वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नियुक्ति, तबादले और पदोन्नति से जुड़े बड़े आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों में सचिव स्तर पर बदलाव किए गए हैं। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से विभिन्न मंत्रालयों में प्रशासनिक कामकाज और नीति क्रियान्वयन को और मजबूती मिलेगी।

s

यह भी पढ़ें: सरकार को मार्गदर्शक मंडल का संदेश: डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा- लड़कियों पर लाठीचार्ज अत्यंत पीड़ादायक, छात्रों की नाराजगी को सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर के रूप में न देखें

ss

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार काटिकिथला श्रीनिवास को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। टी. के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव और सुशील कुमार लोहानी को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

NHRC, जल शक्ति, श्रम और आवास मंत्रालय में भी बदलाव

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का सचिव जनरल बनाया गया है। अर्चना वर्मा को राष्ट्रीय जल मिशन में सचिव स्तर का दर्जा दिया गया है। वहीं केशव चंद्रा को खान मंत्रालय का सचिव, डी. थारा को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के आवास विभाग का सचिव और चंद्र भूषण कुमार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सतेंद्र सिंह को शहरी विकास विभाग तथा सुचिंद्रा मिश्रा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: MP Police Bharti: मध्यप्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर होगी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने दी हरी झंडी, सबसे ज्यादा 7500 आरक्षक के पद, देखें पूरी लिस्ट

जल शक्ति मंत्रालय में भी नियुक्ति

आदेश के अनुसार अर्चना वर्मा को राष्ट्रीय जल मिशन का मिशन डायरेक्टर बनाए रखते हुए सचिव स्तर का दर्जा दिया गया है। यह नियुक्ति अस्थायी रूप से पद को सचिव स्तर पर अपग्रेड कर की गई है।

कई अधिकारियों को सचिव स्तर पर पदोन्नति

ACC ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सचिव स्तर के पद और वेतनमान में इन-सीटू अपग्रेडेशन भी दिया है। इनमें मृत्युंजय कुमार नारायण (रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त), संतोष कुमार यादव (चेयरमैन, NHAI), राजीव सिंह ठाकुर (सलाहकार, नीति आयोग) और दिलीप कुमार (महानिदेशक, प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 23 July: सलमान खान ने बदले सुर, छात्रों से आंदोलन खत्म करने और सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील

31 जुलाई से प्रभावी होंगे कुछ बदलाव

आदेश में कहा गया है कि कुछ नियुक्तियां संबंधित अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होंगी। खास तौर पर विनीत जोशी की नियुक्ति 31 जुलाई 2026 को विवेक भारद्वाज के सेवानिवृत्त होने के बाद लागू होगी। सरकार के इस फैसले को केंद्र स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

कई मंत्रालयों में सचिव स्तर पर बड़े बदलाव

दिल्ली में केंद्र सरकार ने शीर्ष नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के तहत कई अहम मंत्रालयों और विभागों में सचिव स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

IAS कटिकिथला श्रीनिवास को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय, नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग, पीयूष गोयल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का सेक्रेटरी जनरल और टी.के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव बनाया गया है।

वहीं सुशील कुमार लोहानी को पशुपालन एवं डेयरी विभाग में OSD, अर्चना वर्मा को नेशनल वाटर मिशन, केशव चंद्र को खान मंत्रालय, डी. थारा को कैपिटल डेवलपमेंट विभाग, बी. राजेंद्र को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), चंद्र भूषण कुमार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, सतेंद्र सिंह को शहरी विकास विभाग और IDAS सुचिंद्र मिश्रा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को केंद्र सरकार के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Abhijeet Dipke Demands Dharmendra Pradhan Resignation: CJP के दिपके बोले- मोदी जी आपसे रिक्वेस्ट है, प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

सरकार की ओर से किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रशासनिक कवायद माना जा रहा है। कुछ नियुक्तियां संबंधित अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होंगी, जबकि कई अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा, ग्रामीण विकास, जल शक्ति, श्रम, आवास, पंचायती राज और पूर्वोत्तर विकास जैसे अहम मंत्रालयों में हुए इन बदलावों का असर आने वाले समय में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर देखने को मिल सकता है।