world-news

दतिया में आचार संहिता के बीच छात्रों का बड़ा प्रदर्शन; राजगढ़ चौराहे पर नीट पेपर लीक को लेकर गरमाया माहौल| Navbharat Live

July 23, 2026

दतिया में आचार संहिता के बीच छात्रों का बड़ा प्रदर्शन; राजगढ़ चौराहे पर नीट पेपर लीक को लेकर गरमाया माहौल

विज्ञापन

सार

Student Protest Datia: दतिया में आचार संहिता के बावजूद नीट पेपर लीक पर छात्रों का फूटा गुस्सा, राजगढ़ चौराहे पर भारी पुलिस बल के बीच नारेबाजी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।

Students staged a major protest at Rajgarh Square in Datia over the NEET paper leak issue despite the Model Code of Conduct being in force for the Assembly by-election

दतिया में आचार संहिता के बावजूद छात्रों का जोरदार प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

NEET Paper Leak Protest Datia: दतिया में आदर्श आचार संहिता लागू होने और पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बावजूद छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र हाथों में पोस्टर लेकर शहर के राजगढ़ चौराहे के पास पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथों में सेव एजुकेशन’ सहित कई तरह के पोस्टर नजर आए। छात्रों ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपना विरोध जताया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और उनसे जवाबदेही तय करने की मांग की।

“नीट परीक्षा देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी हुई है”

छात्रों का कहना था कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी हुई है। ऐसे में परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

प्रदर्शन को देखते हुए पुलि प्रशासन सतर्क

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आया। आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासन की ओर से भीड़ और प्रदर्शन को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। राजगढ़ चौराहे के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।

भारी पुलिस बल के बावजूद जारी रहा विरोध प्रदर्शन

हालांकि छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा। छात्रों का कहना था कि वे अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए आवाज उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि नीट परीक्षा को लेकर सामने आए विवादों ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: सागर की लाखा बंजारा झील में मिली युवती की लाश, कॉरिडोर पर मचा हड़कंप; फिर उठे सुरक्षा पर सवाल

गौरतलब है कि, यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब दतिया विधानसभा पर 30 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। इस वजह से जिले में आर्दश आचार संहिता भी लागू है। बता दें कि 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव का परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

Follow Navbharatlive whatsapp