world-news

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख का ऐलान, जानें इस बार कब और कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

July 23, 2026

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख का ऐलान, जानें इस बार कब और कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

World Test Championship Final:  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की तारीख का ऐलान हो गया है. यह भी तय हो गया है कि इस फाइनल मैच की मेजबानी कौन करेगा.

World Test Championship Final:  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की तारीख का ऐलान हो गया है. यह भी तय हो गया है कि इस फाइनल मैच की मेजबानी कौन करेगा.

author-image

New Update

WTC Final 2026 Date

WTC Final 2026 Date

World Test Championship Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का फाइनल मैच अगले साल 2027 में खेला जाना है. इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है. इसी बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 के तारीख का ऐलान कर दिया गया है. इस बार भी इंग्लैंड ही WTC फाइनल का मेजबानी करेगा. बता दें कि विश्व चैंपियनशिप का यह चौथा क्रम है.

WTC फाइनल 9 से 13 जून तक द ओवल में खेला जाएगा

आईसीसी की ओर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल के तारीख का ऐलान कर दिया है. यह मुकाबला 9 जून 2027 से 13 जून तक खेला जाएगा. इस मैच की मेजबानी इंग्लैंड के द ओवल करेगा. इससे पहले भी अब तक WTC फाइनल के सभी मुकाबले इंग्लैंड में भी खेले गए हैं. चौथा क्रम खत्म होने के बाद जो 2 टीमें प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगी वो फाइनल मैच खेलेगी. 

— ICC (@ICC) July 23, 2026

WTC में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर मौजूद

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर-1 पर है. उसने अब तक 8 में से 7 जीतकर टॉप पर अपनी जगह बनाई है. ऑस्ट्रेलिया की PTC इस वक्त 87.50 का है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है. उसने चार मैच खेलकर 3 अपने नाम किया है. उसका PCT 75.00 है. न्यूजीलैंड तीसरे और बांग्लादेश की टीम अभी चौथे नंबर पर है. जबकि टीम इंडिया पांचवे नंबर पर है.

WTC में पांचवे नंबर पर है भारत

टीम इंडिया अब तक 9 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हुई है. भारत का PCT 48.15 है. यानी टीम इंडिया को टॉप-2 में बने पहुंचना है. ऐसे में भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बननी है तो उन्हें बचे सभी टेस्ट मैचों में शानदार करना होगा. भारतीय टीं अगले महीने अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाएगा. जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.  यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारत पांचवे नंबर पर है तो श्रीलंका टीम इंडिया से ज्यादा पीछे नहीं है. श्रीलंका की टीम छठें नंबर पर है. और उनका PCT 41.67 है. 

भारत के लिए अहम होगा श्रीलंका दौरा

भारतीय टीम के पास श्रीलंका को सीरीज में हराकर अच्छे अंक हासिल करने का मौका होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया हर हाल में इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि श्रीलंका को हराने टीम इंडिया के लिए थोड़ा आसान हो सकता है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया के पास सिर्फ एक टेस्ट सीरीज बचेगा, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी. भारत यह सीरीज अपने घर में जरूर खेलेगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर आसान नहीं होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया का पूरा फोकस श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैच जीतने पर होगा. वहीं श्रीलंकाई टीम भी भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी और जीतने की कोशिश करेगी. बता दें कि टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी. पिछली बार साल 2017 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को उनके घर पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया था. तब भारत के कप्तान विराट कोहली थे. अब शुभमन गिल अगुवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें:  कौन हैं अशोक शर्मा? जिन्होंने भारत के लिए किया अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में दिखाएंगे जलवा