world-news

'करोड़ रुपये चार्ज करती, अब कहां है...', अभिजीत भट्टचार्य ने नेहा कक्कड़ पर कसा तंज, फीस को लेकर कह डाली ये बात

July 23, 2026

'करोड़ रुपये चार्ज करती, अब कहां है...', अभिजीत भट्टचार्य ने नेहा कक्कड़ पर कसा तंज, फीस को लेकर कह डाली ये बात

Abhijeet Bhattacharya on Neha Kakkar: अभिजीत भट्टाचार्य ने एक बार फिर नेहा कक्कड़ को लेकर तंज कसा है. उन्होंने सिंगर की फीस को लेकर सवाल उठाए हैं.

Abhijeet Bhattacharya on Neha Kakkar: अभिजीत भट्टाचार्य ने एक बार फिर नेहा कक्कड़ को लेकर तंज कसा है. उन्होंने सिंगर की फीस को लेकर सवाल उठाए हैं.

author-image

New Update

Abhijeet-Neha

Abhijeet-Neha Photograph: (Instagram/Screengrab)

Abhijeet Bhattacharya on Neha Kakkar: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य और नेहा कक्कड़ के बीच विवाद काफी पुराना है. साल 2024 में सिंगिंग रियलिटी शो 'Superstar Singer 3' में दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था. वहीं, अब हाल ही में अभिजीत ने एक बार फिर से नेहा की फीस और पॉपुलैरिटी को लेकर सिंगर पर तंज कसा है. चलिए जानते हैं, उन्होंने नेहा को लेकर क्या कुछ कहा है.

नेहा कक्कड़ की फीस पर उठाए सवाल 

अभिजीत भट्टाचार्य को हाल ही में सुभोजित घोष के पाडकॉस्ट में देखा गया. इस दौरान उन्होंने नेहा कक्कड़ का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा. अभिजीत ने कहा- 'मैं उनका नाम लेकर उन्हें पब्लिसिटी नहीं दूंगा. वो एक बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन अब वह कहां हैं? मैं 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हूं कहना अपना मार्केट बनाने का तरीका है. मैं कैसे कह सकता हूं कि मैं 5 करोड़ रुपये, 10 करोड़ रुपये या 50 लाख रुपये चार्ज करता हूं, मैं इस तरह काम नहीं करता.'

पॉपुलैरिटी को लेकर कही ये बात

इतना ही नहीं, बातचीत में आगे अभिजीत भट्टाचार्य ने नेहा कक्कड़ को भी पॉपुलैरिटी पर भी बात की. उन्होंने कहा- 'उन्हें बहुत कम समय में बड़ी सफलता मिल गई और अचानक मिली शोहरत को संभालना आसान नहीं होता. कलाकार को अपनी पहचान बनानी चाहिए, लेकिन ऐसा तरीका नहीं अपनाना चाहिए जिससे सिर्फ प्रचार हो.' वहीं, अभिजीत भट्टाचार्य ने ये भी बताया कि आजकल कई नए सिंगर्स अपनी टीम के साथ ऐसी-ऐसी शर्तें रखते हैं, जिससे आयोजकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है.

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: कब, कहां और किस टाइम भारत में रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर? जान लें सारी डिटेल

श्रेया घोषाल की तारीफ की

अभिजीत भट्टाचार्य ने इस दौरान श्रेया घोषाल की तारीफ भी की. उन्होंने कहा- 'दूसरे कलाकारों को  श्रेया घोषाल से सीख लेनी चाहिए. उनके अनुसार कुछ सिंगर कुछ हिट गानों के बाद ही बड़ी-बड़ी मांगें करने लगते हैं, जिसका नुकसान आखिर में आयोजकों को उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा- 'मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि किसी आयोजक को नुकसान न हो. मेरा मानना है कि अगर कोई व्यक्ति अपना पैसा लगाकर कार्यक्रम करवा रहा है तो कलाकारों को भी उसकी स्थिति समझनी चाहिए और जरूरत से ज्यादा मांगें नहीं रखनी चाहिए.'

क्यों हुई थी नेहा और अभिजीत की लड़ाई?

दरअसल,  2024 में सिंगिंग रियलिटी शो 'Superstar Singer 3' में एक कंटेस्टेंट के फ्यूचर को लेकर बात करते हुए अभिजीत ने कहा था कि एक कलाकार को अपनी कला की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और शादियों में पैसे लेकर गाना उनकी नजर में कलाकार की 'औकात' से जुड़ा मुद्दा है और उन्होंने खुद कभी शादी में गाना पसंद नहीं किया. उनका कहना था कि दुनिया का कोई पैसा उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. लेकिन नेहा ने अभिजीत की बात से असहमति जताई और कहा था कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता.

बहस क्यों बढ़ गई?

इसके बाद नेहा ने ये भी कहा था कि 'अगर कोई कलाकार को प्यार और सम्मान से अपनी शादी में बुलाता है, तो वहां परफॉर्म करने में कुछ भी गलत नहीं है'. इसके बाद अभिजीत ने बीच में नेहा से कहा था कि उनकी बात को "पर्सनली मत लीजिए". फिर नेहा ने जवाब दिया था कि वो व्यक्तिगत तौर पर नहीं, बल्कि एक छोटे कंटेस्टेंट को सही मैसेज देने के लिए अपनी बात रख रही हैं. इसके बाद दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें- Explainer: किस पर बेस्ड है The India Story की कहानी? कोरोना महामारी से क्या है कनेक्शन, जानें स्टार कास्ट से लेकर सबकुछ