https://hindi.sputniknews.in/20260722/bhaaritiiy-nausenaa-ko-milaa-shtru-sbmriiinkaa-nyaa-shikaariii-11740655.html
भारतीय नौसेना को मिला शत्रु सबमरीन का नया शिकारी
भारतीय नौसेना को मिला शत्रु सबमरीन का नया शिकारी
Sputnik भारत
कम गहरे पानी में शत्रु की पनडुब्बियों को नष्ट करने वाले यानि Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW-SWC) युद्धपोत आईएनएस मालवन को 22 जुलाई को भारतीय... 22.07.2026, Sputnik भारत
2026-07-22T19:31+0530
2026-07-22T19:31+0530
2026-07-22T19:31+0530
डिफेंस
भारत
भारतीय नौसेना
कोलकाता
मुंबई
2008 के मुंबई हमले
आतंकवादी
अरब सागर
हिंद-प्रशांत क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0c/04/8497949_0:0:1366:768_1920x0_80_0_0_916079fb9e6e15feb76d886526412d47.jpg
मालवन अपनी श्रेणी का दूसरा युद्धपोत है और ऐसे 8 यु्द्धपोत कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में बनाए जा रहे हैं। ऐसी ही क्षमताओं के 8 अन्य युद्धपोतों का निर्माण कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) भी किया जा रहा है जिन्हें अरनाला श्रेणी का नाम दिया गया है। यह समुद्र तटों के आसपास चौकसी कर सकता है साथ ही राहत और बचाव अभियानों, तटीय सुरक्षा और हल्की नौसैनिक कार्रवाइयों में भाग ले सकता है।यह 25 नॉटिकल मील की गति से एक बार में 1800 नॉटिकल मील तक यात्रा कर सकता है। इसमें 57 नौसैनिक तैनात किए जा सकते हैं। यह युद्धपोत शत्रु की पनडुब्बियों से निबटने के लिए एंटी सबमरीन रॉकेट्स, टॉरपीडो से लैस है और समुद्र की सतह पर बारूदी सुरंगें भी बिछा सकता है। इसमें शत्रु के पोतों पर हमला करने के लिए एक 30 मिमी की गन के अतिरिक्त दो 12.7 मिमी की गन भी लगीं हैं।भारतीय नौसेना की भूमिका अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी की भारत के कई राज्यों से गुज़रने वाली तटरेखा की सुरक्षा के अलावा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तटवर्ती इलाक़ों में राहत और बचाव के कार्य करने की भी है। कम भार के कारण मालवन जैसे युद्धपोत आसानी से तटों के पास जाकर भी कार्रवाई कर सकते हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260722/bhaarit-ne-baadh-puurivaanumaan-netvrik-ke-lie-bhuutaan-ko-274-kriod-riuupye-aavntit-kie-11740330.html
भारत
कोलकाता
मुंबई
अरब सागर
हिंद-प्रशांत क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी
Sputnik भारत
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
252
60
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
252
60
1920
1080
true
1920
1440
true
1920
1920
true
Sputnik भारत
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
252
60
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारत, भारतीय नौसेना, कोलकाता, मुंबई, 2008 के मुंबई हमले , आतंकवादी, अरब सागर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी, युद्धपोत
भारत, भारतीय नौसेना, कोलकाता, मुंबई, 2008 के मुंबई हमले , आतंकवादी, अरब सागर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी, युद्धपोत
भारतीय नौसेना को मिला शत्रु सबमरीन का नया शिकारी
सब्सक्राइब करें

कृष्णमोहन मिश्रा
कम गहरे पानी में शत्रु की पनडुब्बियों को नष्ट करने वाले यानि Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW-SWC) युद्धपोत आईएनएस मालवन को 22 जुलाई को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
मालवन अपनी श्रेणी का दूसरा युद्धपोत है और ऐसे 8 यु्द्धपोत कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में बनाए जा रहे हैं। ऐसी ही क्षमताओं के 8 अन्य युद्धपोतों का निर्माण कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) भी किया जा रहा है जिन्हें अरनाला श्रेणी का नाम दिया गया है।
इस युद्धपोत का भार लगभग 1000 टन है और इतने कम भार के कारण यह समुद्र तटों के आसपास आसानी से तैर सकता है। इसे अत्याधुनिक अस्त्रों, सेंसर और संचार के साधनों से लैस किया गया है जिससे यह समुद्र की सतह के नीचे शत्रु का पता लगा सकता है। इसके आधुनिक तकनीक से बने उपकरण और नियंत्रण प्रणालियां इसे लंबे समय तक अभियान चलाने में सक्षम बनाते हैं।
यह समुद्र तटों के आसपास चौकसी कर सकता है साथ ही राहत और बचाव अभियानों, तटीय सुरक्षा और हल्की नौसैनिक कार्रवाइयों में भाग ले सकता है।
यह 25 नॉटिकल मील की गति से एक बार में 1800 नॉटिकल मील तक यात्रा कर सकता है। इसमें 57 नौसैनिक तैनात किए जा सकते हैं। यह युद्धपोत शत्रु की पनडुब्बियों से निबटने के लिए एंटी सबमरीन रॉकेट्स, टॉरपीडो से लैस है और समुद्र की सतह पर बारूदी सुरंगें भी बिछा सकता है। इसमें शत्रु के पोतों पर हमला करने के लिए एक 30 मिमी की गन के अतिरिक्त दो 12.7 मिमी की गन भी लगीं हैं।
भारतीय नौसेना की भूमिका अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी की भारत के कई राज्यों से गुज़रने वाली तटरेखा की सुरक्षा के अलावा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तटवर्ती इलाक़ों में राहत और बचाव के कार्य करने की भी है। कम भार के कारण मालवन जैसे युद्धपोत आसानी से तटों के पास जाकर भी कार्रवाई कर सकते हैं।

15:13