world-news

पीयूष मिश्रा के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, बाथरूम में फिसलने से टूटी हाथ की हड्डी, बेड से उठने में आ रही दिक्कत

July 21, 2026

पीयूष मिश्रा के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, बाथरूम में फिसलने से टूटी हाथ की हड्डी, बेड से उठने में आ रही दिक्कत

Piyush Mishra Hand Fractured: दिग्गज एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दुल्हनिया ले आएगी' फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि वह अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए. जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई और वह बेड से भी नहीं उठ पा रहे हैं.

Piyush Mishra Hand Fractured: दिग्गज एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दुल्हनिया ले आएगी' फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि वह अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए. जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई और वह बेड से भी नहीं उठ पा रहे हैं.

author-image

New Update

Piyush Mishra

Photograph: (officialpiyushmishra/Instagram)

Piyush Mishra Hand Fractured: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक हादसे के शिकार हो गए हैं, जिससे उनकी हाथ की हड्डी टूट गई है. इस बार में 'दुल्हनिया ले आएगी' फिल्म के डायरेक्टर ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एक्टर बेड से भी नहीं उठ पा रहे हैं. इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतिंत हो गए हैं, साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. बता दें कि एक्टर दुल्हनिया ले आएगी फिल्म का हिस्सा हैं. इस फिल्म के लिए उन्हें प्रमोशन के लिए पहुंचना था लेकिन हादसे की वजह से वह इसका हिस्सा नहीं बन सकेंगे. 

पीयूष नहीं बनेंगे फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा

'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म पीयूष मिश्रा 'दुल्हनिया ले आएगी'का हिस्सा है. उन्हें एक्ट्रेस खुलाली कुमार और उनके साथ फिल्म के लिए प्रमोशन इवेंट में पहुंचना था. जब वह तय टाइम पर इवेंट में नहीं पहुंचे तो इस सवाल पर उन्होंने बताया कि वह अपने घर के बाथरूम में फिसल गए. जिससे उनका हाथ में फ्रैक्चर हो गया और वे डॉक्टरों की सलाह पर बेड रेस्ट कर रहे हैं. साथ ही वह इस दौरान फिल्म से जुड़े सभी तरीके प्रमोशन और इवेट्स से दूर रहेंगे. 

एक्टर के मैनेजर ने दी जानदारी

डायरेक्टर ने बताया कि पीयूष मिश्रा के मैनेजर ने कल उन्हे कॉल की थी. उन्होंने जानकारी दी कि पीयूष जी बाथरूम में गिर गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया और इस वजह से वह फिल्म के प्रमोशन और इवेट्स का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. वही, डायरेक्टर आकाशादित्य ने बताया कि पीयूष पिछले कुछ टाइम से बीमार चल रहे थे. इसके बावजूद वह फिल्म के प्रमोशन में शामिल होने की पूरी कोशिश कर रहे थे.लेकिन इस हादसे के बाद उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि वह बेड से उठ भी नहीं पा रहे हैं. उनके मुताबिक, उन्हें हादसे के बाद बेड से उठने में भी दिक्कत हो रही है. 

ये भी पढ़ें: 'एक दिन हार आपको ताकती है...', अमिताभ बच्चन के ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता, अस्पताल, ICU और सर्जरी पर कही इमोशनल बात

'दुल्हनिया ले आएगी' के बारे में जानिए

'दुल्हनिया ले आएगी' फिल्म को आकाशादित्य लामा ने डायरेक्टर किया है. यह फिल्म कॉमेडी, रोमांस और रिलेशन पर बेस्ड है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. ट्रेलर में कॉमेडी और रोमांस के अलावा काफी कुछ देखने के लिए मिला था. इतना ही नहीं ट्रेलर में कई मजेदार ट्विस्ट और सस्पेंस देखने के लिए मिला. पीयूष मिश्रा के अलावा फिल्म में खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर अहम किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी. 

पीयूष मिश्रा वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे

पीयूष मिश्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दुल्हनिया ले आएगी के अलावा अपने लाइव कॉन्सर्ट टूर्स को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. एक्टर राहू केतु को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. जानकारी के अनुसार, पीयूष का अपकमिंग म्यूजिक कॉन्सर्ट 22 अगस्त को दिल्ली में शेड्यूल है. हालांकि, उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है ऐसे में एक्टर कुछ दिन तक पब्लिक इवेंट में नहीं नजर आएंगे. इसलिए फैंस को कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें: रामायण में कौन निभा रहा है कौन सा किरदार? अयोध्या से लेकर लंका साम्राज्य तक यहां देखिए पूरी स्टारकास्ट

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें