world-news

संसद का पहला दिन : सड़क से सदन तक संग्राम, कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च

July 20, 2026

संसद का पहला दिन : सड़क से सदन तक संग्राम, कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च

July 20, 2026

संसद का पहला दिन : सड़क से सदन तक संग्राम, कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च

Cockroach Janata Party March : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन सड़क से लेकर संसद तक भारी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित संसद मार्च के ऐलान के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।

मार्च से पहले धारा 163 लागू

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च से पहले नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सीजेपी नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रभावित छात्रों को न्याय देने के लिए प्रदर्शन कर रही है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की रातभर धरनास्थल पर डटे रहने की अपील के बाद रविवार को ही बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पर पहुंच गए और सोमवार को प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च से पहले वहां बैनर लगाकर नारेबाजी की।

5 मेट्रो स्टेशन बंद, पुलिस-प्रदर्शनकारी आमने-सामने

आज CJP के संसद तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्वीट किया कि सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद होने के बाद पब्लिक केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से बाहर आ रही है, लेकिन रेल भवन के सामने बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल और लोग आमने-सामने हैं। वाटर कैनन भी लोगों के सामने तैनात कर दी गई है। प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं

CJP का दावा : इतिहास का सबसे बड़ा मार्च

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं। जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से ज़िंदा किया है। देश भर से लोग आ रहे हैं। जब मैं अमेरिका में था तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा कि यह सिर्फ़ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए; वे पूरी तरह से भरी हुई हैं।

अलर्ट : वांगचुक की सरकार को चेतावनी

सोनम वांगचुक ने संसद मार्च से पहले किया ट्वीट सीजेपी के संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया कर कहा कि मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक आदि की जिम्मेदारी ले, या मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे। अथवा अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर ऊपर बताई गई बातों का भरोसा दिलाएं। सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नजरबंदी से मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आजादी पर रोक लगी हुई है।

Also Read :