रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम?
Rohit Sharma and Virat Kohli : रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब और कहां और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे. आइए जानते हैं.
Rohit Sharma and Virat Kohli : रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब और कहां और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे. आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/20/rohit-sharma-and-virat-kohli-2026-07-20-09-40-18.jpg)
Rohit Sharma and Virat Kohli Photograph: (ANI)
Rohit Sharma and Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से हार गई. इस सीरीज में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का धमाल देखने के लिए मिला. इस सीरीज में विराट कोहली ने 2 अर्धशतक लगाए तो वहीं रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. भारतीय क्रिकेट फैंस ने रोहित और कोहली के खेला का आनंद उठाया. इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से एक बार फिर से सभी को अपना दीवाना बना दिया है.
अब इन दोनों इंडियन क्रिकेटर्स के फैंस के मन में एक बड़ा सवाल आ रहा होगा कि, रोहित शर्मा और विराट कोहली को वो कब, कहां और किसके खिलाफ खेलते हुए अगली बार देख पाएंगे. तो आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं कि, रोहित और विराट अपना अगला मैच टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे.
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
अगला मैच कब खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली?
रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगला मैच टीम इंडिया की ओर से सितंबर में खेलेंगे. क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब ये सिर्फ इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेते हैं. ऐसे में टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज सितंबर में होगी. इस सीरीज में विराट और रोहित खेलेते हुए नजर आएंगे.
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
किस टीम के खिलाफ किस तारीख को खेलेंगे विराट-रोहित?
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज वेस्टइंडीज टीम के साथ खेलने वाली है. वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को होगा. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली 27 सितंबर को टीम इंडिया के लिए मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
इस सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद अगला मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को पंजाब के मोहाली में होगा. ये सभी मैच 2:00 बजे शुरू होगें.
इन 2 सीरीज में नहीं दिखेगा विराट-रोहित का जलवा
ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम इंडिया के लिए खेलता हुआ देखने के लिए सितंबर का इंतजार करना होगा. जुलाई और अगस्त में अब रोहित और विराट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. भारतीय क्रिकेट टीम 23 जुलाई से 26 जुलाई जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इसमें वो नजर नहीं आने वाले हैं. इसके बाद अगस्त में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं. ये मैच 15 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक खेले जाएंगे.
इंग्लैंड सीरीज में रोहित और विराट का प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3 मैचों की 3 पारियों में 175 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 138 है. उनके बल्ले से 19 चौके और 6 छक्के निकले हैं. वहीं विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 144 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 74 रन रहा है. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 13 चौके और 3 छक्के आए हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs ENG: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का शतक गया बेकार, गेंदबाजों ने डुबोई नैया, इंग्लैंड ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा