Latest jewelery:ज्वलेरी में अक्सर कुछ न कुछ चेंजस आते जा रहे है। ऐसे में टी बार नेकलेस आजकल ज्यादा ट्रेंड में है युवक हो या युवती सभी को ये काफी पसंद आ रहे है। इनकी खासियत यह है कि ये पहने हुए काफी ट्रेंडी नजर आते है। टी शर्ट हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस सभी पर ये काफी स्मार्ट नजर आते है। इनमे बहुत सारी वैरायिटी आपको मार्केट में मिल जाएगी तो ऐसे में आप इनमे से अपने लिए कोई स्मार्ट सा पेंडेड चुनाव कर सकती है। आईए जाने इनके बारे में मार्केट में ये किस तरह के उपलब्ध है।
आखिर टी बार नेकलेस क्या है
jewelery trends:यदि इस नेकलेस के बारे में जाना चाहते है तो टी-बार नेकलेस अपनी खास टॉगल क्लैस्प के लिए जाना जाता है, जिसमें एक गोल रिंग और टी-आकार की बार होती है। दिलचस्प बात यह है कि 19वीं सदी में इसे फैशन एक्सेसरी के रूप में नहीं, बल्कि पॉकेट वॉच को वेस्टकोट के बटनहोल में सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था।करीब एक सदी बाद, ब्रिटिश ज्वेलरी डिजाइनर टिली स्वीअस ने 2016 के अपने कलेक्शन में इस उपयोगी क्लैस्प को एक मॉडर्न नेकलेस के रूप में पेश किया। इसके बाद फरवरी 2024 में टेलर स्विफ्ट ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सबरीना कारपेंटर के साथ डिनर के दौरान टी-बार नेकलेस पहना। उनकी तस्वीरें वायरल होते ही यह डिजाइन सोशल मीडिया पर छा गया और देखते ही देखते साल की सबसे पसंदीदा ज्वेलरी ट्रेंड्स में शामिल हो गया।
टी बार नेकलेस के डिजाइन
आपको बहुत सारे डिजाइन और पैटर्न देखने को मिल जाएंगे जिन्हे आप अपने आउटफिटस के अकोर्डिंग भी इन्हे वियर कर सकती है।
गोल्ड टी बार नेकलेस
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/18/250227-kirstinash_12_1365_b52527c6-1644-4883-bd3f-a5a8ff3eed62_1250x-2026-07-18-14-10-57.webp)
गोल्डन चेन में डले हुए ये टी बार नेकलेस एलिगेंट लुक देते है। जिन्हे आप कहीं भी आसानी से कैरी कर सकती है चाहे आप ऑफिस जा रही हो या फिर काॅलेज ये टी बार नेकलेस बेहद स्मार्ट लुक देते है। इनकी चेन भी काफी स्टाइलिश होती है। इनमें आपको काफी सारी वैरायिटी मार्केट में देखने को मिल जाएगी।
सिल्वर लुक में टी बार नेकलेस
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/18/img_proxy_d166f275-f5b2-47f9-9267-fd6a04504871-2026-07-18-14-12-25.webp)
यदि आपका टाॅप काफी माॅर्डन स्टाइल में है तो ऐसे में आप टी बार नेकलेस में सिल्वर लुक में ये ट्ाई करें। इनमे दो चेन या तीन चेन में ये नेकलेस बेहद स्मार्ट लुक देते है। इनमे चेन भी अलग अलग स्टाइल में होती है जो इस नेकलेस को डिफरेंट लुक देती है।
डायमंड लुक में टी बार नेकलेस
इन नेकलेस में यदि आपको रिच लुक चाहिए तो डायमंड लुक में भी आपको ये नेकलेस मिल जाएंगे जिसमे चेन गोल्डन या फिर रोज लुक में होती है साथ ही पेंडेड मे नग लगे होेते है जो इसको और भी स्टाइलिश और राॅयल लुक देते है। इनमे भी आपको खूब वैरायिटी मार्केट में मिल जाएगी।
कलरफुल पेंडेड
यदि आपको अपनी किसी ड्रेस से मैच करते हुए पेंडेड को कैरी करना है तो ऐसे में आप इस कलरफुल पेंडेड कैरी कर सकती है। ये देखने में बेहद सुंदर लगते है इनके टी बार पेंडेड कलर या फिर स्टोन में होते है। जो गले में पहने हुए बेहद सुंदर नजर आते है।
टी-बार नेकलेस को स्टाइल कैसे करें?
टी-बार नेकलेस एक आकर्षक डिज़ाइन है।इसका टॉगल क्लैस्प अपने मूल उद्देश्य - नेकलेस को बांधने - से आगे बढ़कर एक ऐसा डिज़ाइन एलिमेंट बन गया है जो नेकलेस को एक ग्राफिक लुक देता है।इसकी खूबसूरती इसकी सादगी में निहित है। टी-बार नेकलेस में इतना ही डिटेल है कि यह किसी भी आउटफिट को भारी-भरकम दिखाए बिना ही एक खास लुक देता है। इसे लेयर्ड लुक के लिए एक या दो पतली चेन के साथ पहनें, या इसे अकेले ही पहनें ताकि यह अलग दिखे। चाहे सोने का हो या चांदी का , एक अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया टी-बार नेकलेस किसी भी साधारण आउटफिट को भी तुरंत स्टाइलिश बना सकता है।मिनिमलिस्ट चेन से लेकर स्टेटमेंट स्टाइल तक, टी-बार नेकलेस के हमारे कलेक्शन को देखें जो आपके ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करने लायक हैं।
FAQ
Q.
ड्रेस के लिए कौन सी ज्वेलरी मैचिंग है?
A.
ड्रेस के साथ ज्वेलरी मैचिंग उसके रंग, डिज़ाइन और नेकलाइन पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, साड़ी/लहंगे के साथ कुंदन या पारंपरिक और वेस्टर्न ड्रेस के साथ सिल्वर या डायमंड की ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती है
Q.
ज्वेलरी की पहचान कैसे करें?
A.
ज्वेलरी की पहचान के लिए मुख्य रूप से हॉलमार्क देखें: असली सोने पर बीआईएस (BIS) लोगो, कैरेट का निशान (जैसे 22K/916), और 6 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक HUID कोड होना अनिवार्य है।
Q.
डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेस्ट मेटल कौन सा है?
A.
अधिकांश उत्तम आभूषण सोने, प्लैटिनम और चांदी जैसी कीमती धातुओं से बनाए जाते हैं।
Q.
लड़कियों के लिए गहने का सेट कौन सा है?
A.
लड़कियों के लिए गहनों का चुनाव उनकी उम्र और अवसर के अनुसार किया जाता है। रोज़मर्रा के लिए लाइटवेट पेंडेंट सेट या ब्रेसलेट सबसे अच्छे होते हैं, जबकि पार्टियों और शादी के लिए कुंदन चोकर, पर्ल सेट या हल्के सोने के डिज़ाइन बेहतरीन विकल्प हैं。
Q.
लड़कियों को कौन सी ज्वेलरी सबसे ज्यादा पसंद होती है?
A.
पसंद अलग-अलग हो सकती है, लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि महिलाएं कुछ खास तरह के आभूषणों की ओर आकर्षित होती हैं। उदाहरण के लिए, महिलाओं में झुमके सबसे लोकप्रिय हैं, उसके बाद अंगूठियां और हार आते हैं ।
Q.
ज्वेलरी आइटम क्या है?
A.
ज्वेलरी आइटम (Jewelry Item) वे सजावटी वस्तुएं होती हैं जिन्हें शरीर की सुंदरता बढ़ाने या व्यक्तिगत शैली व्यक्त करने के लिए पहना जाता है। इन्हें आमतौर पर गहने या आभूषण कहा जाता है