education

छात्रों के प्रदर्शन के बाद फ्रांस सरकार का फैसला, यूनिवर्सिटी एडमिशन सिस्टम में होगा बदलाव

October 27, 2026

छात्रों के प्रदर्शन के बाद फ्रांस सरकार का फैसला, यूनिवर्सिटी एडमिशन सिस्टम में होगा बदलाव

फ्रांस में प्रोटेस्टImage Credit source: Marcus Golejewski/picture alliance via Getty Images

फ्रांस में छात्रों के विरोध के बाद सरकार ने विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली में बदलाव का फैसला किया है. इसके तहत Parcoursup प्लेटफॉर्म में बदलाव 2027 से शुरू होकर 2028 तक लागू किए जाने की योजना है. फ्रांस के उच्च शिक्षा मंत्री फिलिप बैपटिस्ट ने विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली में सुधार की जानकारी दी है. सरकार का उद्देश्य दाखिले की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और पारदर्शी बनाना है, ताकि छात्रों को आवेदन के दौरान आने वाली समस्याओं से राहत मिल सके.

Parcoursup प्लेटफॉर्म के जरिए छात्र विश्वविद्यालयों और विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं. हालांकि, इस व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं. सरकार का मानना है कि प्रस्तावित बदलावों से प्रवेश प्रक्रिया में सुधार किया जा सकेगा.

छात्रों में नाराजगी

छात्रों के विरोध प्रदर्शन में Parcoursup प्रमुख मुद्दा बनकर सामने आया है. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि प्रवेश के नियम स्पष्ट नहीं होने से पसंदीदा कोर्स में दाखिले को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है.

छात्र संगठनों ने सरकार के कुछ कदमों का स्वागत किया है, लेकिन मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है. बदलाव की घोषणा से पहले छात्र प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू से मुलाकात भी की थी.

स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

छात्रों की मांग केवल विश्वविद्यालयों में दाखिले तक सीमित नहीं है. वो स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने, कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या घटाने और पुरानी इमारतों की मरम्मत कराने की मांग भी कर रहे हैं. आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों के स्कूलों में सुविधाएं सुधारने पर जोर है.

महंगाई और शिक्षा खर्च भी बड़ा मुद्दा

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा से जुड़े खर्चों ने भी छात्रों की चिंता बढ़ाई है. विरोध प्रदर्शनों के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं सामने आईं. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने भी सरकार से छात्रों की जायज मांगों पर ध्यान देने को कहा है.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button